न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड सीरीज से बाहर, टिम साउथी करेंगे कप्तानी

न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. विलियमसन के कूल्हे में चोट है. उनके स्थान पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टिम साउथी टीम की कप्तानी करेंगे. विलियमसन को आराम देने का फैसला न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकट शील्ड में नॉर्थन डिस्ट्रिक और केंटाबरी के बीच हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए मैच के बाद लिया गया.

केन विलियमसन (Photo Credits: IANS)

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. विलियमसन के कूल्हे में चोट है. उनके स्थान पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टिम साउथी (Tim Southee) टीम की कप्तानी करेंगे. विलियमसन को आराम देने का फैसला न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकट शील्ड में नॉर्थन डिस्ट्रिक और केंटाबरी के बीच हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए मैच के बाद लिया गया.

इस मैच में वह नॉर्थन डिस्ट्रिक की कप्तानी कर रहे थे. टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, "हम उनकी चोट का कुछ दिनों से ख्याल रख रहे हैं. इसी चोट के कारण वह मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे."

यह भी पढ़ें: कीवी कप्तान केन विलियमसन की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा, "यह विलियम्सन के लिए निराशाजनक समय है, लेकिन हमें लगता है कि आने वाले व्यस्त सीजन को देखते हुए यह सही फैसला है." साउदी इससे पहले सिंतबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं.

कोच ने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास साउदी जैसा अनुभवी खिलाड़ी है जो आसानी से जिम्मेदारी ले सकता है. उन्होंने श्रीलंका दौरे पर इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था."

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

5 Records Broken In India vs England 5th T20I Match: भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, जोस बटलर ने रचा इतिहास; 1605 दिन बाद टीम इंडिया से छीनी नंबर-1 रैंकिंग

Kane Williamson Retires From International Cricket: 16 साल के सुनहरे करियर का हुआ अंत! केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक संदेश ने जीता फैंस का दिल

ENG vs NZ, 1st Test Match Day 2 Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है दूसरे दिन का खेल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट