इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: टखने की चोट के कारण बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ चौथे वनडे से बाहर
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ टखने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में शनिवार को चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाये.
कोलंबो: इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ टखने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में शनिवार को चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाये. यह 29 वर्षीय बल्लेबाज शुक्रवार को फुटबाल खेलते समय चोटिल हो गया था. उनके स्थान पर अलेक्स हेल्स को टीम में रखा गया है.
इंग्लैंड अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.
बेयरस्टॉ से पहले इंग्लैंड के लियाम डॉसन भी चोटिल हो गये थे. डॉसन के दायें पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके कारण वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2018 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

