क्रिकेट

Joburg Super Kings vs Sunrisers Eastern Cape SA20 2025 Live Streaming: आज जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

एसए20 2025 का 22वां मैच आज यांनी 26 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. जोबर्ग सुपर किंग्स ने अब तब 6 मैच खेला हैं. जिसमें 2 में जीत, 3 में हार और 1 मैच बेनतीजा रहा है. अंक तालिका में जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है.

Joburg Super Kings vs Sunrisers Eastern Cape SA20 2025 Live Streaming: आज जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
JSK vs SEC (Photo: @JSKSA20)

Joburg Super Kings vs Sunrisers Eastern Cape 22th Match SA20 2025 Live Streaming: एसए20 2025 का 22वां मैच आज यांनी 26 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. जोबर्ग सुपर किंग्स ने अब तब 6 मैच खेला हैं. जिसमें 2 में जीत, 3 में हार और 1 मैच बेनतीजा रहा है. अंक तालिका में जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है. जोबर्ग सुपर किंग्स को टॉप चार में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरुरी हैं. दूसरी ओर,सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया हैं. शुरूआती तीन मैच हारने के बाद गत चैंपियन ने जबरदस्त वापसी की. सनराइजर्स ईस्टर्न केप की अंक तालिका में 7 मैचों में 4 जीत और 3 हार के साथ 19 अंक हैं. सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम तीसरे स्थान पर है.

यह भी पढें: VIDEO: ILT20 में रन आउट होने के बाद टॉम करन वापस बल्लेबाजी के लिए आए! 'क्रिकेट की भावना' पर फिर शुरू हुई बहस, जानें क्या है पूरा मामला

एसए20 2025 में जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच 22वां मुकाबला कब खेला जाएगा?

एसए20 2025 में जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच 22वां मुकाबला 26 जनवरी रविवार को भारतीय समयानुसार रात 7:00 बजे से जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

एसए20 2025 में जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच 22वां मुकाबला कहां देखें?

एसए20 2025 में जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच 22वें मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 दोनों पर स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स 18-2 चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

जोबर्ग सुपर किंग्स टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ल्यूस डू प्लॉय, डोनोवन फरेरा, विहान लुब्बे, इवान जोन्स, हार्डस विलजोएन, महेश थीक्षाना, इमरान ताहिर, लुथो सिपामला, मोइन अली, डौग ब्रेसवेल, डेविड विसे, ब्यूरन हेंड्रिक्स, सिबोनेलो मखान्या, तबरेज़ शम्सी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मथीशा पथिराना, जेपी किंग

सनराइजर्स ईस्टर्न केप स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), जैक क्रॉली, डेविड बेडिंघम, टॉम एबेल, मार्को जानसन, जॉर्डन हरमन, लियाम डॉसन, साइमन हार्मर, ओटनील बार्टमैन, रिचर्ड ग्लीसन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, क्रेग ओवरटन, पैट्रिक क्रूगर, ओकुहले सेले, बेयर्स स्वानपोएल, एंडिले सिमलेन, डैनियल स्मिथ, कालेब सेलेका

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).