जेमिमा बनी भारत की पहली महिला हैट्रिक सिक्सर लगाने वाली खिलाड़ी

भारतीय महिला टीम में हरमनप्रीत कौर को लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में छक्कों का रिकॉर्ड बनाने वाली 18 साल की जेमिमा रोडरिग्स हैं.

जेमिमा रोडरिग्स (Photo Credit - Twitter)

भारत में दर्शकों के ऊपर क्रिकेट का रंग सर पर चढ़ा हुआ है. जहां कल भारतीय पुरुष टीम ने नौसिखिए हांगकांग को पराजित किया वही भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ चल रहे पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 13 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

भारतीय महिला टीम में हरमनप्रीत कौर को लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में छक्कों का रिकॉर्ड बनाने वाली 18 साल की जेमिमा रोडरिग्स हैं. रोडरिग्स ने आज नया कीर्तिमान रचते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले टी 20 मैच में लगातार तीन छक्के लगाये. रोडरिग्स ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. यह भी पढ़े: एशिया कप 2018: भारत-पाक मैच के दौरान बने हैं कई रिकॉर्डस, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

रोडरिग्स ने चौथा ओवर करने आई निलाक्षी डी सिल्वा के ओवर में तीन छक्के, एक चौके और दो रन की मदद से कुल 24 रन बनाए. पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर जेमिमा ने दो रन लिया. तीसरी गेंद पर एक जोरदार छक्का जमाया इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर भी आसमानी छक्के लगाये. और आखिरी गेंद को भी सीमा रेखा के बाहर पहुचाते हुए चार रन बटोरे.यह भी पढ़े: एशिया कप: भारत-पाकिस्तान मैच देखने जा सकते हैं प्रधानमंत्री इमरान खान

जेमिमा के इस प्रदर्शन और पूनम यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 13 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकन टीम ने 19.3 ओवर में 155 रन आल आउट हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड