क्रिकेट

Jay Shah On Team India: जय शाह ने फिर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीतेगी WTC फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

टीम इंडिया का मिशन 2024 पूरा हुआ और बीसीसीआई सचिव जय शाह की भविष्यवाणी भी सच साबित हुई. अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद जय शाह ने एक बार फिर बड़ी भविष्यवाणी की है.

Jay Shah On Team India: जय शाह ने फिर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीतेगी WTC फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

नई दिल्ली, 7 जुलाई: टीम इंडिया का मिशन 2024 पूरा हुआ और बीसीसीआई सचिव जय शाह की भविष्यवाणी भी सच साबित हुई. अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद जय शाह ने एक बार फिर बड़ी भविष्यवाणी की है. यह भी पढें: Sunil Gavaskar On Rohit Sharma: 'कपिल देव और एमएस धोनी की विरासत रोहित शर्मा ने आगे बढ़ाई", सुनील गावस्कर का बयान

बीसीसीआई सचिव ने रविवार को एक वीडियो संदेश के जरिए वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप खिताब जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी, साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भरोसा भी जताया.

जय शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी और जीत को निवर्तमान कोच राहुल द्रविड़ तथा रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की सीनियर तिकड़ी को समर्पित किया, जिन्होंने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

जय शाह ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा, "टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई. इस जीत को मैं कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को समर्पित करना चाहता हूं. बीते एक साल में यह हमारा तीसरा फाइनल था. जून 2023 में हम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हारे. नवंबर 2023 में दस जीत के बाद हमने दिल जरूर जीते, लेकिन कप नहीं जीत पाए."

बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा, "मैंने राजकोट में बोला था कि जून 2024 में हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे और भारत का झंडा भी गाड़ेंगे, जिसे हमारे कप्तान ने सच कर दिखाया. इस जीत में आखिरी पांच ओवर का बहुत बड़ा योगदान था. इस योगदान के लिए मैं सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. इस जीत के बाद अगला पड़ाव विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और चैम्पियंस ट्रॉफी है. मुझे पूरा भरोसा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हम दोनों टूर्नामेंट में चैंपियन बनेंगे."

भारतीय टीम गुरुवार को स्वदेश लौटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर उनका स्वागत किया.

इसके बाद टीम नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस निकालने के लिए मुंबई रवाना हुई. वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम को बीसीसीआई की ओर से 125 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली. इस जीत के साथ ही देश का 11 साल का आईसीसी खिताबी सूखा भी खत्म हो गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).