चोटिल जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट कर कहा- मैदान में दमदार वापसी करूंगा
चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वादा किया कि वह मैदान पर दमदार वापसी करेंगे.
चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने वादा किया कि वह मैदान पर दमदार वापसी करेंगे. बुमराह ने ट्वीट किया, "चोट खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है. मेरे ठीक होने की कामना करने के लिए आप सभी को धन्यवाद. मेरा सिर ऊंचा है और मेरा लक्ष्य मैदान पर दमदार वापसी करना है."
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को बताया कि बुमराह को पीठ के निचले हिस्से में हल्का फ्रैक्चर है और इसी कारण वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली गांधी-मंडेला सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी इस चोट का पता रोजमर्रा की जांच में चला। वह एनसीए में अपनी चोट पर काम करेंगे और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे.
अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने बुमराह के स्थान पर उमेश यादव को टीम में जगह दी है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू हो रहा है. दूसरा मैच 10 अक्टूबर से पुणे और तीसरा मैच 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें- BCCI सुनिश्चित करे की सौरभ गांगुली एक पद से ज्यादा पर न रहें
बुमराह ने अबतक 12 टेस्ट मैचों में 62 विकेट लिए हैं. वेस्टइंडीज के दौर पर दो मैचों में उन्होंने 13 विकेट हासिल किए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

