Jasprit Bumrah T20I Stats Against West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें
भारत की टीम पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव गेंदबाजी में प्रभावी रहे हैं. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम के पास शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.
India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 52nd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का निर्णायक मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड
भारत की टीम पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव गेंदबाजी में प्रभावी रहे हैं. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम के पास शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा. ऐसे दबाव भरे मुकाबले में भारत की जीत की उम्मीदें जसप्रीत बुमराह पर काफी हद तक टिकी होंगी, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार गेंदबाजी की है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2016 में खेला था. आखिरी बार जसप्रीत बुमराह साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे. जसप्रीत बुमराह ने पांच मैचों की पांच पारियों में 20.25 की शानदार औसत के साथ आठ विकेट चटकाए हैं. जसप्रीत बुमराह की इकॉनमी रेट 8.10 की रही है. जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/20 का रहा है. अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट (20) लिए हैं.
साल 2016 के सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला है, जो 2016 सीजन का सेमीफाइनल था. जसप्रीत बुमराह ने क्रिस गेल को 5 रन पर आउट किया था. हालांकि, इसके बाद जसप्रीत बुमराह थोड़े महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 42 रन खर्च किए. वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था. वेस्टइंडीज ने लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया.
टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह चार टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने 23 मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनकी औसत 14 की रही है. जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 5.47 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है. मौजूदा वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने 5 पारियों में 12.85 की औसत से 7 विकेट लिए हैं. साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब जिताने में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी. जसप्रीत बुमराह ने 8.27 की औसत से 15 विकेट झटके थे.
कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का टी20 इंटरनेशनल करियर
टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था. जसप्रीत बुमराह ने अब तक 92 मुकाबले खेले हैं और इसकी 89 पारियों में 18.45 की औसत से 114 विकेट लिए हैं. जसप्रीत बुमराह एक बार भी चार विकेट हॉल या पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/7 का रहा है. साल 2026 में जसप्रीत बुमराहड़ी ने नौ पारियों में 11 विकेट लिए हैं.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.