Jasprit Bumrah New Milestone: टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने रचा अनोखा इतिहास, लसिथ मलिंगा के इस बड़े रिकॉर्ड को किया ध्वस्त; यहां देखें आकंड़ें
जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में था. यह भी पढ़ें: Team India Next Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच? जानिए पूरा शेड्यूल और विरोधी टीम
टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. इस जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी अहम योगदान रहा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. इसी के साथ उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
जसप्रीत बुमराह ने एनरिक नॉर्खिया और लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 विकेट लिए. इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने कुल 40 विकेट पूरे कर लिए. इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं.
इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया के नाम था. दोनों गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में 38-38 विकेट लिए थे. अब जसप्रीत बुमराह ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह – 40 विकेट
एनरिक नॉर्खिया – 38 विकेट
लसिथ मलिंगा – 38 विकेट
टिम साउदी – 36 विकेट
अजंता मेंडिस – 36 विकेट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके.
जसप्रीत बुमराह ने रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी को आउट किया. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड अभी भी श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम है. उन्होंने साल 2012 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ फाइनल में 12 रन देकर 4 विकेट लिए थे.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
अजंता मेंडिस – 4/12 बनाम वेस्टइंडीज
जसप्रीत बुमराह – 4/15 बनाम न्यूजीलैंड
सुनील नरेन – 3/9 बनाम श्रीलंका
सैम करन – 3/12 बनाम पाकिस्तान
इरफान पठान – 3/16 बनाम पाकिस्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला था.
अब जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे बड़े अवॉर्ड जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली, सैम करन और शाहीन शाह अफरीदी हासिल कर चुके हैं.