क्रिकेट

James Anderson Record: अपने आखिरी टेस्ट में जेम्स एंडरसन ने रचा नया इतिहास, टेस्ट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया नाम; देखें आंकड़े

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जेम्स एंडरसन ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला. इस मुकाबले के दौरान जेम्स एंडरसन ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसकी बराबरी करना किसी भी गेंदबाज के लिए काफी ज्यादा मुश्किल होने वाला है.

James Anderson Record: अपने आखिरी टेस्ट में जेम्स एंडरसन ने रचा नया इतिहास, टेस्ट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया नाम; देखें आंकड़े
जेम्स एंडरसन (Photo Credits: Twitter)

James Anderson Retirement: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (England National Cricket Team) ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West IndiesCricket Team) को पारी और 114 रन के बड़े अंतर से हरा दिया हैं. इंग्लैंड की टीम की इस जीत में गस एटकिंसन (Gus Atkinson) ने शानदार गेंदबाजी की. गस एटकिंसन ने मैच में कुल 12 विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड की ओर से टेस्ट डेब्यू करते हुए गस एटकिंसन 10 विकेट हॉल लेने वाले 8वें गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने इस साल मई महीने में एलान किया था कि वो जुलाई में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद रिटायर हो जाएंगे.

अब इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 114 रन के विशाल अंतर से मात दी है. इसी के साथ जेम्स एंडरसन का साल 2003 में शुरू हुआ करियर पर अब विराम लग लगा है. जेम्स एंडरसन ने अपने आखिरी टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में मिलाकर 4 विकेट चटकाए. WTC 2023-25 Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड ने किया कमाल

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जेम्स एंडरसन ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला. इस मुकाबले के दौरान जेम्स एंडरसन ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसकी बराबरी करना किसी भी गेंदबाज के लिए काफी ज्यादा मुश्किल होने वाला है.

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन वर्ल्ड के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे. लॉर्ड्स में जेम्स एंडरसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. अपने आखिरी टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन ने एक नया इतिहास रच दिया. जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 40 हजार गेंदें फेंकने वाले वर्ल्ड के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में जेम्स एंडरसन के बाद उन्हीं की टीम के स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने 33698 गेंदें फेंकी. दोनों की गेंदों में करीब 7 हजार गेंदों का अंतर है.

वहीं, ऑलओवर देखें तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधन के नाम पर दर्ज है. मुथैया मुरलीधन ने 44039 गेंदें फेंकी हैं. इसके बाद इस लिस्ट में अनिल कुंबले (40850) तीसरे और शेन वॉर्न (40705) के बाद चौथे सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं.

कुछ ऐसा रहा जेम्स एंडरसन का करियर

बता दें कि दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 19 साल लंबे टेस्ट करियर में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए. जेम्स एंडरसन ने अपने कुल 188 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान जेम्स एंडरसन 350 पारियों में गेंदबाजी की. जेम्स एंडरसन ने 26.45 के औसत से 704 विकेट चटकाए.

इस दौरान जेम्स एंडरसन का स्ट्राइक रेट 56.8 का रहा है. जेम्स एंडरसन ने अपने 19 साल लंबे करियर में 32 बार 4 विकेट हॉल लिए. वहीं, 32 बार फाइव विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट हॉल लिए. वर्ल्ड में जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रहे हैं. इतना ही नहीं इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).