जेम्स एंडरसन 150 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बनें

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 150 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. एंडरसन ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर गुरुवार से मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए पहले टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 150 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. एंडरसन ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर गुरुवार से मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए पहले टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की. एंडरसन ने अपना अंतिम टेस्ट एशेज सीरीज में खेला था, लेकिन इसके बाद वो चोटिल हो गए थे. वह लंबे समय बाद टेस्ट में लौटे हैं. चोट के बाद क्रिकेट में लौटे एंडरसन ने मैच की पहली गेंद पर ही डीन एल्गर को आउट कर दिया.

उनके टीम साथी स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरे ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. ब्रॉड ने अब तक 135 टेस्ट मैच खेले हैं . वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श इस मामले में 132 टेस्ट मैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 37 साल के एंडरसन इस मुकाम को छूने वाले नौवें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को एक साथ मैदान पर उतारने से बचे इंग्लैंड: माइकल वॉन

उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, भारत के सचिन तेंदुलकर, आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ी इस सूची में पहले ही जगह बना चुके हैं. एंडरसन ने 20 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया था. उनका कहना है कि वह 2021 की एशेज सीरीज तक खेलना जारी रखना चाहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\