सर विवियन रिचर्डस ने कहा- बिना हेलमेट बल्लेबाजी करते मर भी जाता तो फर्क नहीं पड़ता

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्डस को बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता था. अपने समय में इस बल्लेबाज ने कई घातक गेंदबाजों का सामना किया, लेकिन हेलमेट नहीं पहना.

सर विवियन रिचर्डस (Photo Credits: Getty Images)

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्डस को बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता था. अपने समय में इस बल्लेबाज ने कई घातक गेंदबाजों का सामना किया, लेकिन हेलमेट नहीं पहना. रिचर्डस ने आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वाटसन के साथ बात करते हुए कहा कि वह बिना हेलमेट पहनने के कारण उठने वाले जोखिम के साथ सहज थे.

रिचर्ड्स ने वाटसन से पोडकास्ट पर कहा, "खेल के प्रति जुनून इतना था कि मैं जिस खेल को प्यार करता हूं, उसे खेलते हुए मर भी जाता तो दुख नहीं होता." रिचर्डस ने कहा कि वह दूसरे खेलों में उन खिलाड़ियों से प्रेरित होते थे जो अपनी जान जोखिम में डालते थे.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI 2019: जीत के बाद विराट कोहली ने इन खिलाड़ियों को जमकर सराहा

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "मैं दूसरे खेलों के पुरुष और महिला खिलाड़ियों को देखता था जो किसी भी हद तक अपने खेल का सम्मान करते थे. मैं फॉर्मूला-1 में रेसर को कार चलाते देखता था. इससे ज्यादा खतरनाक क्या हो सकता है."

रिचर्डस ने यह भी बताया कि उनके डेंटिस्ट ने उनको माउथ गार्ड लगाने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया कि वो फिर चुइंगगम नहीं चबा सकते थे. उन्होंने कहा, "मेरे डेंटिस्ट ने मुझे माउथपीस दिया था जो मैंने कुछ बार इस्तेमाल किया लेकिन मैं चुइंगगम नहीं खा पाता था, इसलिए मैंने नहीं लगाया."

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\