Ishan Kishan Meets 'GHOST': IPL से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से साथ जुड़े इशान किशन, होटल के कमरे में घुसते ही भूत से हुई मुलाकात, देखें वीडियो
कप्तान हार्दिक पंड्या के बाद मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2024 से पहले कैंप में शामिल हो गए हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक खूबसूरत स्क्रिप्टेड वीडियो साझा किया है.
Ishan Kishan Meets 'GHOST': कप्तान हार्दिक पंड्या के बाद मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2024 से पहले कैंप में शामिल हो गए हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक खूबसूरत स्क्रिप्टेड वीडियो साझा किया है. यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Shares Nostalgic Post: 'इतनी सारी यादें...' हार्दिक पंड्या ने IPL से पहले मुंबई इंडियंस कैंप से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं, देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है की ईशान होटल में अपने कमरे में प्रवेश करतें हैं और फिर शीशे के सामने जाकर वह फ्लिप-द-बॉटल-चैलेंज खेलते हैं. इस दौरान वह बोतल को दो फ्लिप करते और शीशे में देखकर कुछ एक्शन करतें हैं. हालाँकि तीसरे फ्लिप में बोतल खड़ी नहीं हो पति है और गिर जाती है. फिर ईशान को दर्पण में प्रतिबिंब के रूप में एक भूत दिखाई देता है और उससे भयभीत होकर वह भाग जाता है.
देखें वीडियो:
Dekh liya, team hotel mein aate hi bottle flip karneka natija 😰#OneFamily #MumbaiIndians @ishankishan51 pic.twitter.com/h5vEg7YjaH
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 13, 2024
बता दें की ईशान किशन पिछले तीन महीनों से गलत कारणों से खबरों में हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच भारतीय टीम छोड़ दी और फिर झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी 2023-24 खेलने से इनकार कर दिया. इस दौरान वह रीम से बाहर भी चल रहे हैं. ऐसी खबरें सामने आईं कि बीसीसीआई लाल गेंद की घरेलू प्रतियोगिता को प्राथमिकता नहीं देने के कारण उनसे नाखुश हो गई. परिणामस्वरूप, किशन को बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया. अब टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी उनकी जगह पक्की नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

