Ireland Women vs Pakistan Women, 2nd T20I Match 2025 Belfast Pitch Report: बेलफ़ास्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज करेंगे वापसी या आयरलैंड के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास, मैच से पहले जानें सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच रिपोर्ट

आयरलैंड की टीम पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे. आयरलैंड अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा और वुमेन इन ग्रीन के खिलाफ आगामी सीरीज की जोरदार शुरुआत करना चाहेगा. दूसरी तरफ, टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की आखिरी उपस्थिति 2024 में महिला टी20 विश्व कप के दौरान थी.

पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Ireland Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Belfast Pitch Report: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 8 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफ़ास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (Civil Service Cricket Club) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा. पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 11 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही आयरलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.अब दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में आयरलैंड महिला की अगुवाई गैबी लुईस (Gaby Lewis) कर रहीं हैं. जबकि, पाकिस्तान महिला की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज फरवरी 2023 में खेला गया था. यह भी पढ़ें: Ireland Women vs Pakistan Women, 2nd T20I Match 2025 Live Streaming In India: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

आयरलैंड की टीम पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे. आयरलैंड अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा और वुमेन इन ग्रीन के खिलाफ आगामी सीरीज की जोरदार शुरुआत करना चाहेगा. दूसरी तरफ, टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की आखिरी उपस्थिति 2024 में महिला टी20 विश्व कप के दौरान थी, जहां वे अपने चार ग्रुप-स्टेज मैचों में से तीन हारकर बाहर हो गए थे. फातिमा सना की अगुवाई वाली टीम आयरलैंड के खिलाफ हालात बदलने की उम्मीद कर रही होगी.

पहले टी20 मुकाबले का हाल

सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवरों में महज 142 रन बनाकर सिमट गई.पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 143 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 131 रन ही बना सकीं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IRE-W vs PAK-W Head-to-Head)

आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज पांच मैचों में जीत मिली हैं. जबकि, तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस सीरीज में आयरलैंड की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.

पिच रिपोर्ट (IREW vs PAKW Pitch Report)

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज डबलिन के पेम्ब्रोक क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. इस पिच पर अच्छा उछाल देती है, जिससे बल्लेबाजों शॉट्स खेलने में आसानी होती हैं. काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन यह स्पिनरों को मदद करती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 300 से अधिक रन है. टी20 क्रिकेट में यहां कई हाई स्कोरिंग मैच हो चुके हैं. ऐसे में संभावना है कि एक बार फिर यहां रनों की खूब बारिश हो सकती है. कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), रेबेका स्टोकेल, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, लॉरा डेलानी, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, गैबी लुईस (कप्तान), फ्रेया सार्जेंट, एवा कैनिंग, कारा मरे, लारा मैकब्राइड, लुईस लिटिल.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, शवाल जुल्फिकार, इमान फातिमा, गुल फिरोजा, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, नतालिया परवेज, रमीन शमीम.

नोट: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेलफ़ास्ट में आयरलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Ireland Women vs Pakistan Women, 3rd T20I Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर पाएगी आयरलैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Ireland Women vs Pakistan Women, 3rd T20I Match 2025 Belfast Pitch Report: बेलफ़ास्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज बचा पाएंगे अपनी लाज या आयरलैंड के गेंदबाज रचेंगे नया इतिहास, मैच से पहले जानें सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच रिपोर्ट

Ireland Women vs Pakistan Women, 3rd T20I Match 2025 Live Streaming In India: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\