Ireland vs South Africa 3rd ODI 2024 Key Players To Watch: तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने के लिए उतरेगी आयरलैंड, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में शाम पांच बजे से खेला जाएगा. दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को 174 रनों से हरा दिया.

आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credits: Twitter)

Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 3rd ODI 2024 Key Players To Watch: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में शाम पांच बजे से खेला जाएगा. दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को 174 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब साउथ अफ्रीका की नजरें तीसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जामने पर होगी. दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग के कंधों पर हैं. जबकि तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका की कप्तानी रासी वैन डेर डुसेन करते हुए नजर आएंगे. क्योंकि टेम्बा बावुमा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढें: Ireland vs South Africa 3rd ODI Pitch Report: तीसरे वनडे में बल्लेबाज दिखाएंगे अपना जलवा या गेंदबाजों का होगा दबदबा, यहां जानें अबू धाबी की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 10 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने आठ मुकाबलों में बाजी मारी हैं. जबकि एक मैच आयरलैंड ने अपने नाम किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले तीन मुकाबलों पर नजर डालें तो दो मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. जबकि एक मैच आयरलैंड ने जीता है.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

एंड्रयू बालबिर्नी: आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बालबिर्नी पर सभी की नजरें होंगी। एंड्रयू बालबिर्नी एक अनुभवी बल्लेबाज है. हालांकि अभी तक शुरूआती दो मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा है. पहले मैच में एंड्रयू बालबिर्नी ने 20 रन बनाए और दूसरे में सिर्फ में 1 रन बनाए।

मार्क अडायर: आयरलैंड के लिए मार्क अडायर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं. इसके साथ ही मार्क अडायर टीम के प्रमुख गेंदबाज भी हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में मार्क अडायर ने 4 विकेट चटकाए थे . आज तीसरे मैच में भी मार्क अडायर अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा सकते हैं.

रयान रिक्लटन: रयान रिक्लटन साउथ अफ्रीका टीम के इन्फॉर्म बल्लेबाज हैं. आयरलैंड के खिलाफ पिछले दोनों वनडे मैचों में रयान रिक्लटन अच्छी बल्लेबाजी की है. आज के मैच में भी साउथ अफ्रीका की टीम को रयान रिक्लटन से काफी उम्मीदें होंगी.

ट्रिस्टन स्टब्स: ट्रिस्टन स्टब्स के लिए साल 2024 शानदार रहा है. ट्रिस्टन स्टब्स ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे में सीरीज में दमदार फॉर्म में दिखे हैं. ट्रिस्टन स्टब्स ने पहले मैच में 79 रन और दूसरे मैच में 112 रनों की नाबाद पारी खेली. ऐसे में तिसे वनडे में ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी. ट्रिस्टन स्टब्स वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, स्टीफन डोहेनी (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, क्रेग यंग, ​​ग्राहम ह्यूम, गेविन होए.

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\