Ireland vs South Africa 2nd T20 2024 Highlights: दूसरे टी20 में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी; रॉस अदायर ने ठोका शतक, देखें हाइलाइट्स

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 रन से हराया.

IRE vs SA (Photo Credit: @cricketireland)

Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 2nd T20 2024 Highlights: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 रन से हराया. इसी के साथ आयरलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी भी की और साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने से चूक गई. दूसरे टी20 में आयरिश टीम की ओर से रॉस अदायर ने ताबड़तोड़ शतक ठोका. रॉस अदायर ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए. जिसमें 5 चौके और 9 छक्के जड़े. इसके अलावा कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 31 गेंदों में 52 रन ठोके. यह भी पढें: Ireland Beat South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले साउथ अफ्रीका को 10 रन से हराकर आयरलैंड ने रचा इतिहास, मार्क अडायर ने 4 विकेट चटकाए, सीरीज 1-1 की बराबरी पर; यहां IRE बनाम SA के मैच का स्कोरकार्ड

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. आयरलैंड की शुरूआत शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए पॉल स्टर्लिंग और रॉस अडायर ने महज 78 गेंदों पर 137 रन बोर्ड पर जड़ दिए. आयरलैंड की ओर से रॉस अदायर ने 58 गेंदों में 100 रन ठोके. इसके अलावा पॉल स्टर्लिंग ने 31 गेंदों में 52 रन और जॉर्ज डॉकरेल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहे. जॉर्ज डॉकरेल ने 20 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में वियान मूल्डर ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा लुंगी एनगिडी को एक विकेट, लिज़ाद विलियम्स को 1 विकेट और पैट्रिक क्रूगर ने 1 विकेट झटके.

दूसरे टी20 में आयरलैंड  ने साउथ अफ्रीका को 10 हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम की शुरूआत बेहतरीन रहा और पहले विकेट के लिए रयान रिकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों पर 50 रन जड़ दिए. साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 185 रन ही बना सकीं. साउथ अफ्रीका की तरफ से मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेली. मैथ्यू ब्रीत्ज़के के अलावा रीजा हेंड्रिक्स ने 51 रन बटोरे. वहीं, आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम दर्ज किए. मार्क अडायर के अलावा ग्राहम ह्यूम ने तीन विकेट झटके.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े