Ireland vs South Africa 2nd ODI Key Players To Watch: दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका कड़ी टक्कर देने के लिए उतरेगी आयरलैंड, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका अब सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में ऊतरेगी, जबकि आयरलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credits: Twitter)

Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 2nd ODI Match: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 4 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में शाम पांच बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को 139 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. जबकि, साउथ अफ्रीका (South Africa) का कमान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) संभाल रहे हैं. SA vs IRE 2nd ODI 2024 Preview: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा ज़माने उतरेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका अब सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में ऊतरेगी, जबकि आयरलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 271 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 91 रनों की शानदार पारी खेली. रयान रिकेल्टन के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 79 रन बटोरे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 31.5 ओवर में महज 132 रन बनाकर सिमट गई.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल नौ वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने सात मुकाबलों में बाजी मारी हैं. जबकि एक मैच आयरलैंड ने अपने नाम किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले तीन मुकाबलों पर नजर डालें तो दो मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. जबकि एक मैच आयरलैंड ने जीता है.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

पॉल स्टर्लिंग: आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में पॉल स्टर्लिंग ने अर्धशतक भी लगाया है. आज के मुकाबले में भी पॉल स्टर्लिंग अपने बल्ले से अच्छा योगदान कर सकते हैं.

मार्क अडायर: आयरलैंड के लिए मार्क अडायर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं. इसके साथ ही मार्क अडायर टीम के प्रमुख गेंदबाज भी हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मार्क अडायर ने 4 विकेट लिए हैं. आज के मुकाबले में भी मार्क अडायर अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा सकते हैं.

रयान रिक्लटन: रयान रिक्लटन साउथ अफ्रीका टीम के इन्फॉर्म बल्लेबाज हैं. आयरलैंड के खिलाफ पिछले दोनों मैचों में रयान रिक्लटन अच्छी बल्लेबाजी की है. आज के मैच में भी साउथ अफ्रीका की टीम को रयान रिक्लटन से काफी उम्मीदें होंगी.

वियान मुल्डर: साउथ अफ्रीका के दिग्गज आलराउंडर वियान मुल्डर आज के मुकाबले में अपने प्रदर्शन से आयरलैंड के पसीनें छुड़ा सकते हैं. वियान मुल्डर ने भी आयरलैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, स्टीफन डोहेनी (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, क्रेग यंग, ​​ग्राहम ह्यूम, गेविन होए.

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\