Ireland vs Afghanistan 1st ODI Match Preview: ब्रेडी क्रिकेट क्लब में आज खेला जाएगा आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला सीरीज के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने की रेस को देखते हुए दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. आयरलैंड को कप्तान पॉल स्टर्लिंग की वापसी से मजबूती मिली है, लेकिन तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका है.

आयरलैंड बनाम अफ़गानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Ireland National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st ODI Match Preview Details: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 5 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैगरामेसन (Magheramason) के ब्रेडी क्रिकेट क्लब (Bready Cricket Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे से खेला जाएगा. पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) की कप्तानी में आयरलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी. दूसरी ओर रहमत शाह (Rahmat Shah) पहली बार वनडे सीरीज में अफगानिस्तान की कप्तानी करते नजर आएंगे. साल 2024 में यूएई में हुई पिछली वनडे सीरीज में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 2-0 से हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: Ireland vs Afghanistan 1st ODI Match Stats And Preview: आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान मुकाबले से आज होगा वनडे सीरीज का आगाज, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला सीरीज के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने की रेस को देखते हुए दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. आयरलैंड को कप्तान पॉल स्टर्लिंग की वापसी से मजबूती मिली है, लेकिन तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका है. वहीं अफगानिस्तान के पास रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, राशिद खान और फजलहक फारूकी जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (IRE vs AFG ODI Head To Head)

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान अफगानिस्तान ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि आयरलैंड को 13 मैचों में सफलता मिली है. वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला. पिछले वनडे सीरीज में भी अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 2-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा था.

आयरलैंड की बल्लेबाजी में पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर और कर्टिस कैंफर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में मार्क अडायर नई गेंद से अहम भूमिका निभाएंगे. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह और हश्मतुल्लाह शाहिदी पर बल्लेबाजी में निर्भर करेगी, जबकि राशिद खान और फजलहक फारूकी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.

ब्रेडी क्रिकेट क्लब की पिच रिपोर्ट (Bready Cricket Club Pitch Report)

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल मिल सकता है. हालांकि बल्लेबाज अगर शुरुआत में टिक जाएं तो बाद में रन बनाना आसान हो जाता है. पहली पारी का औसत स्कोर करीब 255 रन है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर और पॉल स्टर्लिंग बल्लेबाजी में सबसे अहम खिलाड़ी होंगे, जबकि मार्क अडायर नई गेंद से प्रभाव छोड़ सकते हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज की विस्फोटक बल्लेबाजी और राशिद खान की फिरकी मैच का रुख बदल सकती है. गेंदबाजी में फजलहक फारूकी से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी.

आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IRE vs AFG Key Players To Watch Out): आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर और मार्क अडायर पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं एंडी मैकब्राइन भी अपनी ऑलराउंड क्षमता से मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, राशिद खान और फजलहक फारूकी सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (IRE vs AFG Mini Battle): रहमनुल्लाह गुरबाज और मार्क अडायर के बीच नई गेंद से होने वाली टक्कर मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण होगी. वहीं पॉल स्टर्लिंग और फजलहक फारूकी के बीच शुरुआती ओवरों की भिड़ंत मैच की दिशा तय कर सकती है. इसके अलावा हैरी टेक्टर और राशिद खान के बीच मिडिल ओवरों की जंग भी बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है. रहमत शाह और एंडी मैकब्राइन के बीच मुकाबला भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा.

आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IRE vs AFG 1st ODI Match Date And Venue)

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला आज यानी 5 अगस्त को ब्रेडी क्रिकेट क्लब, मैगरामेसन में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस दोपहर 2:45 बजे होगा.

भारत में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IRE vs AFG 1st ODI Match Live TV Channel Telecast In India)

भारत में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले का कोई लाइव टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IRE vs AFG 1st ODI Match Live Streaming In India)

भारत में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IRE vs AFG 1st ODI Match Playing Prediction)

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, लियाम मैकार्थी, गैविन होई, बायरन मैकडोनो.

अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह (कप्तान), हश्मतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल, राशिद खान, नंगियालाई खारोटी, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, यामिन अहमदजई.

नोट: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now