Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Live Streaming In India: आयरलैंड बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
आयरलैंड बनाम ओमान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल छह ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान आयरलैंड का पड़ला भारी रहा हैं. आयरलैंड की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, ओमान की टीम को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई हैं.
Ireland National Cricket Team vs Oman National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 22nd Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ओमान की नजर आयरलैंड के खिलाफ 6 साल बाद पहली जीत दर्ज करने पर होगी. टी20 इंटरनेशनल में उसने आखिरी बार आयरलैंड को 2019 में हराया था, जब उसे 43 रनों से जीत मिली थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में आयरलैंड की अगुवाई लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) कर रहें हैं. जबकि, ओमान की कमान जतिंदर सिंह (Jatinder Singh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें
आयरलैंड को अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार झेलनी पड़ी थी. जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरिश टीम 115 रन पर ही सिमट गई थी. ऐसे में आयरलैंड की टीम अपने बल्लेबाजों से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. ओमान की बल्लेबाजी दोनों मैचों में कमजोर रही है. श्रीलंका के खिलाफ 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 120/9 का स्कोर बना पाई थी. ऐसे में टीम के टॉप आर्डर के बल्लेबाजों को आयरलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा. अनुभवी जतिंदर सिंह से एक कप्तानी पारी की उम्मीद होगी.
आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने पिछले 10 मैचों में 37.38 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए हैं. हैरी टेक्टर से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. मार्क एडायर ने आयरलैंड की ओर से 19.54 की औसत से 142 विकेट लिए हैं. ओमान से विनायक शुक्ला ने पिछले नौ मैचों में 201 रन अपने नाम किए हैं. इसी तरह जतिन रामानंदी 7 मैचों में 13 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों को इनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
आयरलैंड बनाम ओमान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IRE vs OMN T20I Head To Head Record)
आयरलैंड बनाम ओमान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल छह ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान आयरलैंड का पड़ला भारी रहा हैं. आयरलैंड की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, ओमान की टीम को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 2022 में खेला गया था. उस मुकाबले में आयरलैंड ने 56 रनों से जीत दर्ज की थी.
आयरलैंड बनाम ओमान के बीच 22वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IRE vs OMN T20 World Cup 22nd Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस सुबह 10:30 बजे होगा.
भारत में आयरलैंड बनाम ओमान के बीच खेले जानें वाले 22वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IRE vs OMN T20 World Cup 22nd Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में आयरलैंड बनाम ओमान की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
आयरलैंड बनाम ओमान के बीच 22वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IRE vs OMN T20 World Cup 22nd Match Live Streaming In India)
आयरलैंड बनाम ओमान के बीच 22वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IRE vs OMN 22nd Match Playing Prediction)
आयरलैंड: रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, सैम टॉपिंग, लोरकन टकर (कप्तान और विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी और मैथ्यू हम्फ्रीज.
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद.
नोट: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.