IPL Auction 2023: 87 स्लॉट्स के लिए 405 प्लेयर्स, यहां जानें आईपीएल 2023 के लिए होने वाले ऑक्शन की 10 बड़ी बातें

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन कल यानी 23 दिसंबर को होगी. इस बार 87 स्लॉट के लिए 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. इस ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई जा सकती हैं. देखना दिलचस्प होगा कि बेन स्टोक्स,सैम करन समते कई स्टार खिलाड़ियों पर कितनी बोलियां लग सकती हैं.

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 (File Photo)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के लिए मिनी ऑक्शन कल यानी 23 दिसंबर को होगा. इस सीजन के लिए कल कोच्चि (Kochi) में ऑक्शन का आयोजन किया गया हैं. ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए इस बार दुनियाभर के 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन फाइनल लिस्ट में 405 खिलाड़ी शामिल हैं. इन 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय और 132 बाहर के हैं. अगले आईपीएल के लिए 87 स्लॉट खाली हैं जिन्हें भरने के लिए 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी.

आईपीएल ऑक्शन कल दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी. इस बार आईपीएल की नीलामी में अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडेय बेन स्टोक्स, सैम करन, केन विलियमसन जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इस मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसेगा. लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस बार ऑक्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. IND vs BAN 2nd Test Day 1: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

जानें इन ऑक्शन से जुड़ी 10 बड़ी बातें

1- आईपीएल ऑक्शन के लिए कुल 991 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 714 भारतीय और 277 विदेश खिलाड़ी शामिल थे.

2- 991 प्लेयर्स में से 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने 369 प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया हैं. इसके अलावा 36 अन्य खिलाड़ियों को नीलामी से जोड़ने की भी रिक्वेस्ट की गई. इस तरह कुल अब कुल 405 खिलाड़ी ऑक्शन लिस्ट में शामिल हैं.

3- 405 प्लेयर्स में 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं. विदेशी खिलाड़ियों में 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं.

4- इन 405 प्लेयर्स में कुल 119 खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है. बाकी 282 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं.

5- 10 फ्रेंचाइजी टीमों के पास कुल 87 खिलाड़ियों की जगह खाली हैं. इनमें 30 खिलाड़ी विदेशी हो सकते हैं.

6- 19 प्लेयर्स की बेस प्राइज 2 करोड़ हैं. यह सभी खिलाड़ी विदेशी हैं.

7- 11 प्लेयर्स 1.5 करोड़ बेस प्राइज वाले सेगमेंट में हैं. इनके अलावा 20 खिलाड़ियों की बेस प्राइज एक करोड़ है.

8- आईपीएल ऑक्शन के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के पास कुल 206.5 करोड़ रुपए हैं. सबसे ज्यादा पैसा सनराइजर्स हैदराबाद (42.25 करोड़) के पास है.

9- केकेआर के पास नीलामी पर्स में सबसे कम पैसा (7.05 करोड़) है, जबकि उसके पास 11 स्लाट्स खाली हैं.

10- दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम स्लाट्स (5) उपलब्ध हैं, जबकि दिल्ली के ऑक्शन पर्स में अच्छी खासी रकम (19.45 करोड़) है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर