क्रिकेट

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम, यहां देखें आंकडे़

मुंबई इंडियंस ने रविवार 27 अप्रैल को वानखेड़े में लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है. शानदार ऑल-अराउंड प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 54 रनों से हराया और आईपीएल 2025 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की.

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम, यहां देखें आंकडे़
Mumbai Indians (Photo: X/@mipaltan)

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने रविवार 27 अप्रैल को वानखेड़े में लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है. शानदार ऑल-अराउंड प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 54 रनों से हराया और आईपीएल 2025 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की. जबकि जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी ने शानदार गेंदबाजी की. जिससे मुंबई ने लखनऊ पर बड़ी जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस ने अब लगातार अपने पिछले पांच मैच जीते हैं. इससे वे अंक तालिका में पांचवें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. इस बीच, LSG ने अब अपने पिछले चार में से तीन आईपीएल मैच गंवाए हैं. मुंबई ने अब 10 मैचों में 6 जीत और चार हार के साथ 12 अंक हो गए हैं. वहीं लखनऊ के 10 अंक हैं.

यह भी पढें: MI vs LSG TATA IPL 2025 Scorecard: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए चार विकेट, देखें स्कोरकार्ड

बता दें की मुंबई इंडियंस की आईपीएल में यह रिकॉर्ड तोड़ जीत है. वे टूर्नामेंट के इतिहास में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई हैं. उन्होंने पांच बार चैंपियन चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स और तीन बार चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को पीछे छोड़ दिया है. चेन्नई के आईपीएल अभी तक कुल 140 जीत हैं. जबकि कोलकाता के 134 जीत हैं.

आईपीएल इतिहास में किसी टीम की सबसे ज़्यादा जीत:

1 - मुंबई इंडियंस: 150 जीत

2 - चेन्नई सुपर किंग्स: 140 जीत

3 - कोलकाता नाइट राइडर्स: 134 जीत

4 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 129 जीत

5 - दिल्ली कैपिटल्स: 121 जीत

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं. रयान रिकेल्टन ने 58रन और सूर्यकुमार यादव ने 54 ऋणों ताबड़तोड़ पारी खेली. जवाब में लखनऊ की टीम 161 रन पर सिमट गई. मुंबई की ओर से गेंदबाजी में बुमराह को चार विकेट मिले. जबकि लखनऊ की ओर से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).