IPL 2024: स्लो ओवर रेट के लिए ऋषभ पंत पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को रविवार को सीएसके के खिलाफ स्लो ओवर रेट को लेकर फटकार लगाई गई. दिल्ली कैपिटल्स ने बेशक चेन्नई के खिलाफ सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान की एक गलती से जीत का मजा फीका हो गया.

Rishabh Pant (Photo Credit: IPL)

विशाखापत्तनम, 1 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को रविवार को सीएसके के खिलाफ स्लो ओवर रेट को लेकर फटकार लगाई गई. दिल्ली कैपिटल्स ने बेशक चेन्नई के खिलाफ सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान की एक गलती से जीत का मजा फीका हो गया. यह भी पढ़ें: IPL 2024: 'धोनी की शानदार बल्लेबाजी मुश्किल दिन में हमारे लिए सकारात्मक पहलू रही', CSK vs DC मैच के बाद बोले स्टीफन फ्लेमिंग

स्लो ओवर रेट के कारण ऋषभ पंत पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 12 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया.

आईपीएल ने बयान जारी करते हुए बताया, "विशाखापत्तनम में सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा स्लो ओवर रेट बनाए रखने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है."

बात अगर इस मुकाबले की करें तो डेविड वॉर्नर और पंत के धमाकेदार अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज खलील अहमद और मुकेश कुमार ने दमदार गेंदबाजी की, जिससे दिल्ली ने सीएसके को 20 रन से हरा दिया.

लगातार हार झेल रही पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली ने सीजन की अपनी पहली जीत का स्वाद चखा, जबकि गत चैंपियन सीएसके को नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में पहली हार का सामना करना पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड