IPL 2024: 'मथीशा पथिराना एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज', पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने की जमकर तारीफ

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने श्रीलंका के पेसर मथीशा पथिराना की जमकर तारीफ की और कहा कि वह एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज हैं.

मथीशा पथिराना(Photo Credit: @sujeetsuman1991)

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने श्रीलंका के पेसर मथीशा पथिराना की जमकर तारीफ की और कहा कि वह एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज हैं. सीएसके ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एमआई को 20 रन से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी चौथी जीत हासिल की. यह भी पढ़ें: IPL 2024: अंबाती रायुडू ने दिनेश कार्तिक को टी20 विश्व कप टीम में शामिल करने की वकालत की, इरफान पठान ने भी दी अपनी राय- Video

चेन्नई ने 207 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन रोहित शर्मा के नाबाद शतक के बावजूद मुंबई निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन ही बना सकी. 206 का बचाव करते हुए, पथिराना ने (4-28) के स्पेल के साथ सीएसके के गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व किया. गेम चेंजिंग स्पेल के दम पर पथिराना ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.

पथिराना ने मुंबई को 70 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन (23) के रूप में पहला झटका देकर मैच में अपने विकेटों का खाता खोला. इसके बाद उन्होंने उसी ओवर में सूर्यकुमार यादव (0) को मुस्तफिजुर रहमान के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया.

फिर, उन्होंने तिलक वर्मा (31) और रोमारियो शेफर्ड (1) को भी आउट कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया. पथिराना ने अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.

ब्रेट ली ने कहा, "वह एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाले गेंदबाज हैं। स्लिंगर के मामले में शायद 2.0, लेकिन उसने सीएसके के खिलाफ एक बार फिर से दमदार गेंदबाजी की है। अंपायर की छाती के ठीक सामने से 150 किमी प्रति घंटे की गेंद फेंकना शानदार है।"

पथिराना, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीएसके के पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे, इस सीज़न में अब तक खेले गए तीन मैचों में अपने नाम आठ विकेट कर चुके हैं।

Share Now

संबंधित खबरें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर CSK, RCB और KKR समेत IPL फ्रेंचाइजियों ने देशवासियों को दी बधाई, सोशल मीडिया पर शेयर किए खास संदेश

Who Is Shaik Rasheed: कौन हैं शेख रशीद? साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिल सकता है मौका, जानें उनका क्रिकेट करियर

Most Times Playoff Qualification In IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स से लेकर आरसीबी और मुंबई इंडियंस तक, आईपीएल इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा बार किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? देखें पूरी लिस्ट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड