IPL 2024: एमएस धोनी का 110 मीटर का छक्का, कैसे बना आरसीबी के लिए वरदान?

आईपीएल 2024 में सीएसके का सफर खत्म हो चुका है. इस बीच एक ऐसी बात सामने आ रही है जिसने एमएस धोनी को सीएसके के प्लेऑफ की होड़ से बाहर होने का विलेन बना दिया है.

MS Dhoni (Photo Credit: IPL)

बेंगलुरु, 19 मई: आईपीएल 2024 में सीएसके का सफर खत्म हो चुका है. इस बीच एक ऐसी बात सामने आ रही है जिसने एमएस धोनी को सीएसके के प्लेऑफ की होड़ से बाहर होने का विलेन बना दिया है. यह भी पढ़ें: Kohli- Dhoni Bonding: RCB बनाम CSK IPL मैच के दौरान विराट कोहली और MS धोनी के बीच भाईचारा ने जीते करोड़ो फैंस का दिल, देखें खुबसूरत तस्वीर

शनिवार देर रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अंतिम ओवर में सीएसके का छठा आईपीएल खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया.

आरसीबी की पांच बार की चैंपियन सीएसके पर 27 रनों की जीत के बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया कि कैसे एमएस धोनी का छक्का ही आरसीबी के लिए जीत में मददगार साबित हुआ.

फाफ डु प्लेसिस की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना किसी सपने का पूरा होने की तरह है क्योंकि सीजन में जो हाल इस टीम का था, उसे देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह टीम टॉप-4 में भी पहुंच सकती है.

आरसीबी की प्लेऑफ तक की राह काफी अलग रही. जो टीम सीजन के पहले भाग के दौरान अंक तालिका में सबसे नीचे रही उसने दूसरे भाग में बल्ले, गेंद और मैदान में जबरदस्त प्रयासों का प्रदर्शन करते हुए लगातार छह मैच जीते, जिसमें चेन्नई के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण और कठिन चुनौती में भी जीत शामिल है.

प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सीएसके को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर एमएस धोनी थे, जिनसे सभी गेंदबाज डरते थे.

आरसीबी ने यश दयाल पर भरोसा दिखाया. हालांकि, माही ने पहली ही गेंद पर 110 मीटर लंबा छक्का लगाया यह सिर्फ बाउंड्री के बाहर ही नहीं, बल्कि सीधे छत को पार करते हुए स्टेडियम के बाहर ही पहुंच गई. यह वही क्षण था जिसने मैच का पासा पलट दिया.

कार्तिक के मुताबिक गेंद खो जाने और गेंदबाजों को नई गेंद दिए जाने से टीम को मैच जीतने में मदद मिली.

मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा, "सबसे अच्छी चीज आरसीबी के लिए यह हुई कि एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में ग्राउंड के बाहर छक्का लगा दिया. इसकी वजह से हमें नई गेंद मिल गई और फिर गेंदबाजी करना आसान हो गया."

गेंद बदले जाने के बाद अगली ही गेंद पर धोनी आउट हो गए. दयाल ने पैर पर धीमी गेंद फेंकी जो बल्ले का किनारा लेकर गई और कैच लपक लिया गया, जिससे मैच पूरी तरह से आरसीबी के पक्ष में आ गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों दी पटखनी, भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रखा 251 रनों का टारगेट, टिम डेविड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट