IPL 2024: बिहार की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं बीसीए अध्यक्ष, साकिब हुसैन और चंदन यादव आईपीएल का हिस्सा

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी के प्रयासों से, राज्य के दो क्रिकेटर साकिब हुसैन और चंदन यादव आईपीएल 2024 का हिस्सा हैं और अपने करियर को एक नई पहचान देने की राह पर हैं.

KKR (Photo Credit: IANS)

पटना (बिहार), 27 मार्च: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी के प्रयासों से, राज्य के दो क्रिकेटर साकिब हुसैन और चंदन यादव आईपीएल 2024 का हिस्सा हैं और अपने करियर को एक नई पहचान देने की राह पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs DC 9th Match IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सत्र की पहली जीत दर्ज करने उतरेगी दिल्ली, ऋषभ पंत पर होगी नजरें

आईपीएल नीलामी में जहां साकिब को केकेआर ने 20 लाख रुपये में खरीदा है, वहीं चंदन यादव को 2024 सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने बतौर नेट गेंदबाज अपने साथ जोड़ा है.

साकिब ने तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका ध्यान अपने कौशल पर कड़ी मेहनत करने पर रहता है.

साकिब हुसैन ने पिछले साल बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने मुझे केकेआर में चयनित होने में मदद करने में प्रमुख भूमिका निभाई. मैंने कड़ी मेहनत की, लेकिन चयन मेरे हाथ में नहीं था इसलिए मेरा ध्यान सिर्फ मेहनत और खुद को काबिल बनाने पर था। मुकेश कुमार, जो बिहार से ही हैं, मेरे आदर्श हैं."

उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, मैं एमएस धोनी का फैन हूं, क्योंकि मैं पिछले साल नेट गेंदबाज के रूप में सीएसके में था. उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया."

बिहार के क्रिकेटरों को बड़े मंच पर पहचान मिलने से बीसीए अध्यक्ष खुश हैं. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी.

बीसीए अध्यक्ष ने कहा, "साकिब हुसैन और चंदन यादव को बड़े मंच पर उभरते हुए देखकर मेरा दिल बेहद गर्व और खुशी से भर जाता है. उनकी यात्रा बिहार क्रिकेट की अटूट भावना और क्षमता का प्रतीक है।.बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में हम अपनी युवा प्रतिभाओं को इस तरह चमकते हुए देखकर खुश हैं."

बीसीए अध्यक्ष ने एक बयान में कहा, "मैं दोनों को उनके आईपीएल प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं."

बीसीए के सीईओ मनीष राज ने भी बिहार के खिलाड़ियों पर आने वाले वर्षों में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा जताया.

साकिब और चंदन दोनों ने बीसीए कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या आरसीबी के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\