IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, आज तक वर्ल्ड को कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया ये कारनामा

आईपीएल के 16वें सीज़न की शुरुआत 31 मार्च, शुक्रवार से होगी. इस बार कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे. आईपीएल के हर एक सीजन में कई सारे नए रिकॉर्ड्स बनते हैं, और पुराने रिकार्ड्स टूटते हैं. आईपीएल की बात आते हीं लोगों के जहन में छक्कों की मद आने लगती है. आईपीएल में हर साल नए कीर्तिमान बनते हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीज़न यानी आईपीएल 2023 (IPL 2023) का रोमांच अभी से दिखाई देने लगा है. अभी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्रिकेट (Cricket) के इस महा लीग के लिए सभी टीमों ने अभी से योजना बनाना भी शुरू कर दिया है. आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने वाला है.

आईपीएल का पहला मैच गुजरात जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद में आयोजित होगा. गुजरात और सीएसके की टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं. इन दोनों टीमों के पांच खिलाड़ी टूर्नामेंट और इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम है. धोनी की टीम में ऐसे कई गेंदबाज हैं जो आईपीएल 2023 मैच विनर हो सकते हैं. IPL 2023 Live Streaming: 31 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल 2023 मैचों का लाइव टेलीकास्ट

आईपीएल 2023 का रोमांच शुरू होने वाला है. विराट कोहली इस बार के आईपीएल में एक ऐसा कारनामा कर सकते हैं जो अभी तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है. आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली अभी तक 6624 रन बना चुके हैं, जो सबसे ज्‍यादा है. इस साल के आईपीएल में अगर विराट कोहली 376 रन और बना देते हैं तो वे आईपीएल में 7 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

कोहली ने जिस तरह का फार्म पिछले कुछ महीने में दिखाया है, उससे नहीं लगता कि ये आंकड़ा उनके लिए बहुत बड़ा है. ज्‍यादा नहीं तो कम से छह से सात मैचों में ही विराट कोहली 7000 रन बनाने में कायमाब हो जाएंगे. इस मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, लेकिन वे कोहली से काफी पीछे हैं. शिखर धवन के नाम आईपीएल में 6244 रन हैं.

बता दें कि आईपीएल में विराट कोहली साल 2013  से लेकर 2021 तक आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं. हालांकि इस दौरान विराट कोहली एक भी बार टीम को खिताब दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए. इस दौरान एक ही बार ऐसा मौका आया जब विराट कोहली की कप्‍तानी में आरसीबी ने आईपीएल का फाइनल खेला, ये साल था 2016 का, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी का खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया है.

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात की जाए तो वे विराट कोहली ही हैं. वैसे तो रोहित शर्मा और एमएस धोनी भी पहले आईपीएल से खेल रहे हैं, लेकिन रनों के मामले में ये दोनों विराट कोहली से काफी पीछे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें