IPL 2023: जियो सिनेमा डिजिटल पर आईपीएल के विज्ञापनदाताओं से जबरदस्त रेस्पोंस

व्यूअरशिप और ऐप डाउनलोड के मामले में भी जियो सिनेमा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है. दर्शकों की संख्या पहले ही 2.4 करोड़ के शिखर को छू चुकी है। जियो सिनेमा वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में से एक बना हुआ है.

( Photo Credit: Twitter)

आईपीएल के मैचों की डिजिटल स्ट्रीमिंग ने पहली बार विज्ञापनदाताओं और दर्शकों दोनों की प्रतिक्रिया के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आईपीएल मैचों के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोसिनेमा ने टूनार्मेंट के लिए 26 बड़े प्रायोजकों को जोड़ा है। यह किसी भी खेल आयोजन को प्रायोजित करने वालों की सबसे बड़ी संख्या है, जो डिजिटल पर स्ट्रीमिंग कर रहा है. यह भी पढ़ें: आरसीबी ने डेविड विली की जगह केदार जाधव को टीम में किया शामिल

डिजिटल पर प्रायोजकों की रिकॉर्ड संख्या इसलिए नहीं है कि इसका आकार छोटा है, बल्कि इसलिए कि ब्रांड डिजिटल के साथ जुड़ने में ज्यादा वैलू देख रहे हैं.

आने वाले मैचों के दौरान, जियो सिनेमा और अधिक विज्ञापनदाताओं को जोड़ने की उम्मीद कर रहा है. अब ब्रांडों के पास मूल्यांकन करने के लिए पर्याप्त डेटा उपलब्ध है कि उनका निवेश क्या रिटर्न ला रहा है.

इस साल, जियो सिनेमा का लक्ष्य आईपीएल के 16वें सीजन पर कुल विज्ञापन खर्च का लगभग 70 प्रतिशत नियंत्रित करना है.

अब इनके पास प्रायोजकों की कुछ नई श्रेणियां हैं जिनमें पर्यटन, ऑडियो स्ट्रीमिंग, बीएफएसआई आदि शामिल हैं.

व्यूअरशिप और ऐप डाउनलोड के मामले में भी जियो सिनेमा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है. दर्शकों की संख्या पहले ही 2.4 करोड़ के शिखर को छू चुकी है। जियो सिनेमा वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में से एक बना हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी