IPL 2023 RR vs PBKS: आज के मुकाबले में संजू सैमसन अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, अंजिक्य रहाणे को पीछे छोड़ने का सुनहरा अवसर

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच देखा जाए, तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. यह दोनों टीमें अब तक 24 बार आमने सामने हुई है. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, राजस्थान को 10 में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स को 10 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, तो 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का 8वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला गुवाहटी (Guwahati ) के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा हैं. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrise Hyderabad) पर बड़ी जीत दर्ज की थी, तो वही पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुइस नियम से कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को हराया था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं.

दरअसल, आईपीएल में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. फिलहाल यह अनोखा रिकार्ड अंजिक्य रहाणे के नाम दर्ज है, लेकिन संजू सैमसन अंजिक्य रहाणे के रिकार्ड से महज 2 रन दूर हैं. Prithvi Shaw Case: आईपीएल के बीच पृथ्वी शॉ बड़ी मुसीबत में फंसे, मॉडल सपना गिल के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज

अंजिक्य रहाणे को पीछे छोड़ने का मौका

पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 रन बनाते ही राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इस लिस्ट में फिलहाल अंजिक्य रहाणे पहले पायदान पर हैं. अंजिक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 3098 रन बनाए हैं. आईपीएल 2011 से आईपीएल 2019 तक अंजिक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे. जबकि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक 3096 रन बनाए हैं. संजू सैमसन आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने थे. अंजिक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 2 बार शतक जड़ा हैं. वहीं, संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 2 सेंचुरी लगा चुके हैं.

इन खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स के लिए बनाए हैं सर्वाधिक रन

बता दें कि इस लिस्ट में अंजिक्य रहाणे और संजू सैमसन के बाद शेन वॉटसन का नंबर है. शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 2474 रन बनाए हैं. इसके अलावा इस फेहरिस्त में जोस बटलर, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ और युसूफ पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.

Share Now

Tags

Arshdeep Singh bhanuka rajapaksa Devdutt Padikkal Harpreet Brar indian premier league IPL IPL 2023 Jason Holder Jitesh Sharma Jos Buttler KM Asif Nathan Ellis Prabhsimran Singh Punjab Kings Rahul Chahar Rajasthan Royals Rajasthan Royals vs Punjab Kings Ravichandran Ashwin RCB vs Mumbai Indians Riyan Parag RR vs PBKS RR vs SRH Sam Curran Sam Curran Sikandar Raza Sanju Samson shahrukh khan Shikhar Dhawan Shimron Hetmyer Tata IPL TATA IPL 2023 Trent Boult Yashasvi Jaiswal Yuzvendra Chahal अर्शदीप सिंह आईपीएल आईपीएल 2023 आरआर बनाम एसआरएच आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग केएम आसिफ जितेश शर्मा जेसन होल्डर जोस बटलर टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2023 ट्रेंट बोल्ट देवदत्त पडिक्कल नाथन एलिस पंजाब किंग्स प्रभसिमरन सिंह भानुका राजपक्षे यशस्वी जायसवाल युजवेंद्र चहल रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स राहुल चाहर रियान पराग शाहरुख खान शिखर धवन शिमरोन हेटमायर संजू सैमसन सिकंदर रजा सैम करन सैम कुरेन हरप्रीत बराड़

संबंधित खबरें

Mumbai Melody Road: सरफराज खान ने मुंबई की नई ‘मेलोडी रोड’ पर किया ड्राइव, सोशल मीडिया पर साझा किया यादगार पल का VIDEO; सफर के दौरान सुनाई देती है 'जय हो' की धुन

Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\