क्रिकेट

IPL 2023: मुम्बई इंडियंस ने बेंगलुरु में शुरू किया अपना अभ्यास

मुम्बई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शुरूआत रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से करेगा.

IPL 2023: मुम्बई इंडियंस ने बेंगलुरु में शुरू किया अपना अभ्यास
Mumbai Indians ( Photo Credit: Twitter )

मुम्बई, 1 अप्रैल: मुम्बई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शुरूआत रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से करेगा. मुम्बई इंडियंस के खिलाड़ी शुक्रवार को ही बेंगलुरु पहुंच गए थे और उन्होंने शाम को स्टेडियम में अपना अभ्यास सत्र किया. अभ्यास सत्र में कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आर्चर और अन्यों ने हिस्सा लिया. जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किये गए संदीप वारियर भी टीम से जुड़ गए हैं और कोचों से बातचीत के बाद उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी सत्र किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).