IPL 2023, Mumbai Indians Full Schedule: यहां देखें आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, कब और किसके साथ है मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. पांच बार की चैंपियन के लिए आईपीएल का पिछला सीजन कुछ अच्छा नहीं रहा था. पूरी लीग में मुंबई इंडियंस की टीम 10वें स्थान पर रही थी. रोहित शर्मा की कप्तान वाली टीम ग्रुप ए में है.
मुंबई: आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत होने में अब महज दो दिन ही बचे हैं. इस बार के आईपीएल सीजन में सभी टीमों को अपने गेंदबाजों से काफी उम्मीदें होंगी. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीज़न यानी आईपीएल 2023 (IPL 2023) का रोमांच अभी से दिखाई देने लगा है. अभी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्रिकेट (Cricket) के इस महा लीग के लिए सभी टीमों ने अभी से योजना बनाना भी शुरू कर दिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. पांच बार की चैंपियन के लिए आईपीएल का पिछला सीजन कुछ अच्छा नहीं रहा था. पूरी लीग में मुंबई इंडियंस की टीम 10वें स्थान पर रही थी. रोहित शर्मा की कप्तान वाली टीम ग्रुप ए में है. IPL 2023: आईपीएल इतिहास में इन गेंदबाजों ने बरपाया हैं कहर, चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट; लिस्ट में शामिल हैं इतने भारतीय
मुंबई इंडियंस के ग्रुप में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायट्ंस की टीमें हैं. आईपीएल की शुरुआत तो 31 मार्च को हो रही है और फाइनल मुकाबला 28 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 शेड्यूल
पहला मैच: 2 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु (शाम 7:30 बजे IST)
दूसरा मैच: 8 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई (शाम 7:30 IST)
तीसरा मैच: 11 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)
चौथा मैच: 16 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई (दोपहर 3:30 बजे)
5वां मैच : 18 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद (शाम 7:30 IST)
छठा मैच: 22 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई (शाम 7:30 IST)
7वां मैच: 25 अप्रैल- गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद (शाम 7:30 IST)
8वां मैच: 30 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई (शाम 7:30 IST)
9वां मैच: 03 मई- पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मोहाली (शाम 7:30 बजे)
10वां मैच: 06 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई (दोपहर 3:30 बजे)
11वां मैच: 09 मई- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई (शाम 7:30 बजे IST)
12वां मैच: 12 मई- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स, मुंबई (शाम 7:30 बजे)
13वां मैच: 16 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ (शाम 7:30 बजे)
14वां मैच: 21 मई- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई (दोपहर 3:30 बजे)
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन , जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरन ग्रीन, जाय रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

