IPL 2023 Match 12, MI vs CSK Stats And Record Preview: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा हाई वोल्टेज मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकार्ड्स; देखें आकंड़ें
शनिवार को आईपीएल के 16वें सीजन का 12वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम सीजन की पहली जीत हासिल करने उतेरगी.
मुंबई: शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन का दूसरा डबल हेडर मुकाबला खेला जाना है. पहला मुकाबला दोपहर में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. वहीं शाम को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आमने-सामने होंगे. मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच ये मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरूआत बेहतर नहीं रहा. मुंबई को पहले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ हार मिली थी. इस मैच में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस सीजन की पहली जीत दर्ज करने उतरेगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ मिली जीत का सिलसिला यहां भी जारी रखना चाहेगी. IPL 2023 Match 12, MI vs CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गजों पर टिकी होंगी सबकी निगाहें
बता दें कि आईपीएल के इतिहास पर नजर डाली जाए तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार और सीएसके की टीम ने चार बार आईपीएल के खिताब पर कब्ज़ा किया हैं. आज दोनों टीमों के बीच कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं. लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद विनिंग मोमेंटम सीएसके के साथ है. ऐसे में मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में सीएसके के जीतने के चांस ज्यादा लग रहे हैं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकार्ड्स:
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 6000 रन पूरे करने के लिए 87 रनों की जरूरत है.
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के दिग्गज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 50 विकेट पूरे करने के लिए चार विकेट दरकार हैं.
आईपीएल में सीएसके के दिग्गज बल्लेबाज मोईन अली को 1000 रन पूरे करने के लिए 48 रनों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को 600 चौकों तक पहुंचने के लिए नौ चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में टिम डेविड को 3500 रन बनाने के लिए 36 रनों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ 3000 रनों के लैंडमार्क तक पहुंचने से 15 रन दूर हैं.
आईपीएल में सीएसके के स्टार आलराउंडर शिवम दुबे को 50 चौके लगाने के लिए तीन चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में डेवोन कॉनवे को 500 चौके पूरे करने के लिए नौ चौकों की दरकार है.
आईपीएल में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी 350 चौके लगाने के लिए तीन चौकों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में रवींद्र जडेजा को 200 विकेट पूरे करने के लिए पांच विकेट की जरूरत है.
आईपीएल में सीएसके के दिग्गज आल राउंडर बेन स्टोक्स 1000 रन तक पहुंचने से 65 रन पीछे हैं.
टी20 क्रिकेट में अंबाती रायडू को 100 कैच लेने के लिए एक कैच की जरूरत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

