क्रिकेट

IPL 2023 GT vs CSK: लीग के पहले मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं गुजरात और सीएसके, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर; जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

CSK vs GT: आईपीएल 2023 का पहला हाईवोल्टेज मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला कल शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

IPL 2023 GT vs CSK: लीग के पहले मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं गुजरात और सीएसके, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर; जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
गुजरात जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत कल यानी 31 मार्च से होगी. इस बार टूर्नामेंट का 16वां सीज़न खेला जाएगा. आईपीएल के पिछले सीज़न में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली गुजरात ने अपने पहले सीज़न मे शानदार प्रदर्शन किया था. आईपीएल के 16वें सीज़न का पहला मैच गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार आईपीएल खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK ) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा.

इस सीजन के पहले ही मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. एमएस धोनी की टीम सीएसके पिछले साल के प्रदर्शन को भूलाकर मैदान में उतरेगी. वहीं, हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस की टीम अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी. IPL 2023, Delhi Capitals Full Schedule: यहां देखें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल, किस टीम से होगा पहला हाईवोल्टेज मुकाबला

हेड टू हेड

आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का बहुत पुराना इतिहास नहीं है. पिछले साल गुजरात की टीम ने आईपीएल में एंट्री की हैं. आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 2 मैच खेले गए. इन दोनों मुकाबलों को गुजरात की टीम जीतने में सफल रही. इस तरह आंकड़ों के आधार पर अगर देखा जाए तो गुजरात की टीम सीएसके पर भारी है.

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है. जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर कारगर साबित होने लगते हैं. यहां की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन रहा है. आंकड़े गवाही हैं कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम मैच जीतने में ज्यादा कामयाब रही है. इसलिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने वाली टीम फायदे में रहेगी.

मैच प्रिडिक्शन

सीएसके और गुजरात के बीच खेले जाने वाले मैच को कोई भी जीत सकता है. लेकिन आंकड़ों की बात की जाए तो इस मैच में गुजरात की टीम सीएसके पर भारी पड़ सकती है. गुजरात टाइटंस की टीम काफी बैलेंस्ड है. उनके पास कई उपयोगी ऑलराउंडर हैं. गुजरात टाइटंस को अपने घर में खेलने का भी फायदा मिलेगा. कुल मिलाकर पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस का पड़ला भारी नजर आता हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, ओडियन स्मिथ, राशिद खान, शिवम मावी, यश दयाल और मोहम्मद शमी.

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी और ड्वेन प्रिटोरियस.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).