IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन की उलटी गिनती शुरू, यहां जानें कब, कहां और किसके बीच खेला जाएगा पहला हाईवोल्टेज मुकाबला

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने वाला है. आईपीएल का पहला मैच गुजरात जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद में आयोजित होगा. गुजरात और सीएसके की टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं.

गुजरात जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीज़न यानी आईपीएल 2023 (IPL 2023) का रोमांच अभी से दिखाई देने लगा है. अभी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्रिकेट (Cricket) के इस महा लीग के लिए सभी टीमों ने अभी से योजना बनाना भी शुरू कर दिया है. आईपीएल में इस बार कई टीमें नए कप्तान के साथ मैदान में नजर आएंगी.

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने वाला है. आईपीएल का पहला मैच गुजरात जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद में आयोजित होगा. IPL 2023: आईपीएल के पिछले सीजन कुछ ऐसा रहा सभी टीमों का प्रदर्शन, अंक तालिका में अंतिम स्थान पर थी सीएसके और मुंबई इंडियंस; देखें पूरी लिस्ट

गुजरात और सीएसके की टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं. इन दोनों टीमों के पांच खिलाड़ी टूर्नामेंट और इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला सीएसके और गुजरात के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर सहित ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

हेड टू हेड आंकड़ें

आईपीएल 2022 में पहली बार एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या की भिड़ंत 17 अप्रैल को महाराष्‍ट्र के पुणे स्‍टेडियम में हुई. इस रोमांचक मुकाबले को गुजरात टाइटंस की टीम तीन विकेट से अपने नाम करती है. इसके बाद सीएसके और जीटी के बीच इसी साल अगला मुकाबला होता है 15 मई को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस की टीम सात विकेट से अपने नाम कर लेती है और दूसरे मैच में भी चेले ने गुरु से बाजी मार ली. गुजरात की टीम 2-0 से आगे चल रहीं हैं.

दोनों टीमों का स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दूबे, सिमरजीत सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे, भगत वर्मा, अजय मंडल, काइल जैमीसन, निशांत सिंधु, शेख रशीद, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे.

गुजरात टाइटन्स: हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, अभिनव सदरंगानी, अल्जारी जोसेफ, बी. साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, आर. साई किशोर, राहुल तेवतिया, शुभमन गिल, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा, यश दयाल, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल, उर्विल पटेल, शिवम मावी, केएस भरत, ओडियन स्मिथ, केन विलियमसन.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड