IPL 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर लम्बे समय तक बाहर रहेंगे, बेन स्टोक्स एक सप्ताह तक - रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर, जिन्हे मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी, के लम्बे समय तक टूर्नामेंट से बाहर रहने की उम्मीद है. शनिवार रात 30 वर्षीय चाहर ने अपने पहले ओवर में पांच गेंदें डालीं जिसके बाद उन्हें पैरों में परेशानी शुरू हुई.

सीएसके (Photo Credits: IPL/Twitter)

नई दिल्ली, 9 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर, जिन्हे मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी, के लम्बे समय तक टूर्नामेंट से बाहर रहने की उम्मीद है. शनिवार रात 30 वर्षीय चाहर ने अपने पहले ओवर में पांच गेंदें डालीं जिसके बाद उन्हें पैरों में परेशानी शुरू हुई. टीम फिजियो से बातचीत करने के बाद चाहर ने ओवर की आखिरी गेंद डाली और फिर मैदान से बाहर चले गए. उन्होंने फिर मैच में हिस्सा नहीं लिया. यह भी पढ़ें: David Warner in IPL Record: डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, विराट कोहली और शिखर धवन के साथ इस खास क्लब में हुए शामिल

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "चेन्नई सुपर किंग्स के स्विंग गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण लम्बे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ेगा." इस बीच एम एस धोनी के नेतृत्व वाली फ्रेंचाइजी ने चाहर की चोट पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि तेज गेंदबाज को स्कैन से गुजरना पड़ेगा.

सीएसके ने एक बयान में कहा, "चाहर का स्कैन होगा जिससे पता चल सके कि उनकी चोट कितनी गंभीर है. टीम का सपोर्ट स्टाफ दोनों खिलाड़ियों पर नजदीकी निगरानी रख रहा है और उनकी रिकवरी के लिए उन्हें हर जरूरी मदद देगा." उल्लेखनीय है कि चाहर को चार बार के चैंपियन चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था। वह चोट के कारण 2022 सत्र पूरा ही नहीं खेल पाए थे.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चेन्नई अपने स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स की सेवाओं के बिना एक सप्ताह रहेगी. स्टोक्स के अंगूठे में हल्की चोट है. इस चोट के कारण वह मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। उनके राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैच (12 अप्रैल) में भी नहीं खेलने की उम्मीद है. स्टोक्स के 17 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले बाहरी मैच में वापसी करने की उम्मीद है.

स्टोक्स चेन्नई के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे और तीसरे मैच से पहले ट्रेनिंग में अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे. इस मैच को चेन्नई ने सात विकेट से जीता. दूसरी तरफ अस्वस्थ होने के कारण शनिवार का मैच चूकने वाले मोईन अली के टीम के अगले मैच में फिट हो जाने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड