IPL 2022: आईपीएल में इन धुरंधरों ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, यहां देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल के पिछले सीजन में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले बल्लेबाज इस सीजन में भी रनों का अंबार लगाने की पूरी कोशिश करेंगे. आईपीएल में कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुलाई की है और आतिशी पारियां खेली हैं.

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होने वाला है. इस टूर्नामेंट के पहले मैच में सीएसके (CSK) और केकेआर (KKR) के बीच भिड़ंत होगी. इस सीजन का इंतजार दुनियाभर के फैंस को बेसब्री से है. इस साल का सीजन सबसे अलग होगा. क्योंकि आईपीएल के इतिहास में पहली बार 10 टीमें हिस्सा लेने जा रही है. इस बार आईपीएल में 70 मुकाबले खेले जाएंगे. इस साल हर टीम को 14 मैच खेलने का मौका मिलेगा. इस बार आईपीएल 2022 का रोमांच अपने चरम पर होगा. IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को मिला एक और विस्फोटक बल्लेबाज, पृथ्वी शॉ के साथ कर सकता हैं पारी की शुरूआत

आईपीएल के पिछले सीजन में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले बल्लेबाज इस सीजन में भी रनों का अंबार लगाने की पूरी कोशिश करेंगे. आईपीएल में कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुलाई की है और आतिशी पारियां खेली हैं. टी20 क्रिकेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है. टीम का सबसे अच्छा बल्लेबाज ज्यादातर मौकों पर इस बल्लेबाजी क्रम पर खेलता है.

इन धुरंधरों ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

सुरेश रैना

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में ज्यादातर नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी की है. अपने आईपीएल करियर में सुरेश रैना ने 171 पारियों में नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी की है. इस दौरान रैना ने सबसे ज्यादा 4934 रन बनाए हैं. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना ने एक शतक और 37 अर्धशतक जड़ा हैं.

विराट कोहली

इस लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली के नाम आईपीएल में 6283 रन हैं. अपने आईपीएल करियर की शुरुआत में विराट कोहली ने अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर बल्लेबाजी की है लेकिन विराट ने आईपीएल में नंबर 3 पर खेलते हुए 85 पारियों में 2696 रन बनाए हैं.

एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के लिए अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर बल्लेबाजी की है लेकिन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए एबी डीविलियर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए एबी डीविलियर्स ने 58 पारियों में 2188 रन बनाये हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी