IPL 2022: आईपीएल में Suresh Raina की होगी एंट्री, इस नई भूमिका में आएंगे नजर
बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना एक समय आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. आईपीएल में सुरेश रैना ने 205 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रैना के बल्ले से 5528 रन निकले हैं. अपने आईपीएल करियर में सुरेश रैना ने 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. मिस्टर आईपीएल के नाम 500 से ज्यादा चौके और 200 से ज्यादा छक्के भी दर्ज हैं.
मुंबई: इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL Mega Auction 2022) में 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई थी. आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इस साल लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) लीग से जुड़ रही हैं. इस लिस्ट में सीएसके (CSK) के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) का नाम भी था. इस मेगा ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी ही बिके थे बाकी खिलाड़ियों को इस बार कोई भी खरीदार नहीं मिला. सुरेश रैना भी उन खिलाड़ियों में शुमार थे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला, सुरेश रैना के अनसोल्ड रहने पर फैंस ने काफी नाराजगी भी जताई थी क्योंकि रैना आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. IPL 2022: इस बार आईपीएल में कोहराम मचा सकते हैं ये भारतीय बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट
आईपीएल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर आईपीएल में एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं. अपने बल्ले से बहुत रन बनाने वाले सुरेश रैना अब आईपीएल में कमेंट्री करते दिखाई देंगे. सुरेश रैना का साथ देते टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी नजर आएंगे. डिजनी+हॉटस्टार के संजोग गुप्ता ने कहा कि सुरेश रैना इस बार नहीं खेल रहे इसलिए हम उनको किसी न किसी रूप में फैंस से जोड़ना चाहते थे. रैना को मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है. अहम बात यह है कि वह हिन्दी में कमेंट्री करेंगे.
ये दूसरा मौका हैं जब सुरेश रैना आईपीएल में खेलते दिखाई नहीं देंगे. साल 2020 के आईपीएल में भी सुरेश रैना नहीं खेले थे. 2020 में उन्होंने अपना नाम खुद टूर्नामेंट से वापस लिया था. मगर पिछले सीजन में सीएसके के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने वापसी की थी और फिर से सीएसके की ओर से खेलते दिखे थे. इस बार सीएसके ने इस दिग्गज बल्लेबाज को रिटेन नहीं किया और मेगा ऑक्शन में रैना को कोई खरीदार नहीं मिला इस कारण वे अब कमेंट्री में हाथ आजमाते दिखाई देंगे.
बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना एक समय आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. आईपीएल में सुरेश रैना ने 205 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रैना के बल्ले से 5528 रन निकले हैं. अपने आईपीएल करियर में सुरेश रैना ने 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. मिस्टर आईपीएल के नाम 500 से ज्यादा चौके और 200 से ज्यादा छक्के भी दर्ज हैं. आईपीएल में सुरेश रैना सीएसके और गुजरात लायंस के लिए खेले हैं. इस दौरान सुरेश रैना ने गुजरात की कप्तानी भी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

