IPL 2022, SRH vs LSG: हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज होगा महामुकाबला, इन धुरंधरों पर होगी सबकी नजर

सनराइज़र्स हैदराबाद अपने पहले मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा करने में नाकाम रही थी. टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ था. वहीं, लखनऊ को आईपीएल के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम धीरे-धीरे लय पकड़ रही है.

हैदराबाद और लखनऊ (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 12वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डीवाई पाटिल  स्टेडियम (DY Patil Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद का ये दूसरा और लखनऊ सुपर जायंट्स की तीसरा मैच है. हैदराबाद को पहले मुकाबले में हार मिली थी जबकि लखनऊ की टीम पहला मुकाबला गंवाने के बाद दूसरा जीतने में सफल रही हैं. IPL 2022, SRH vs LSG Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें हैदराबाद और लखनऊ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

सनराइज़र्स हैदराबाद अपने पहले मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा करने में नाकाम रही थी. टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ था. वहीं, लखनऊ को आईपीएल के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम धीरे-धीरे लय पकड़ रही है.

इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर-

केएल राहुल

लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल अब तक टी20 मैचों में 49 अर्धशतक लगा चुके हैं. अगर आज के मैच में राहुल के बल्ले से एक और अर्धशतक आता है तो वे उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने टी20 में 50 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल में केएल राहुल का शानदार रिकॉर्ड रहा हैं. आईपीएल में केएल राहुल ने 94 मुकाबलों में 3,273 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल के बल्ले से दो शतक और 27 अर्धशतक निकले हैं. आज के मैच में भी केएल राहुल पर सबकी निगाहें होगी.

भुवनेश्‍वर कुमार

भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में लगातार 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले पहले गेंदबाज हैं. उन्‍होंने 2016 और 2017 में यह कमाल किया था. भुवनेश्‍वर ने आईपीएल 2016 में पहली बार पर्पल कैप जीता था. लीग के 9वें सीजन में उन्‍होंने कुल 23 विकेट लिए थे. भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अबतक कुल 133 मैचों में 143 विकेट चटका चुके हैं. आज के मैच में भुवनेश्वर कुमार पर सबकी नजर होगी.

 

संभावित प्लेइंग इलेवन-

सनराइजर्स हैदराबाद: राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्‍तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, अब्‍दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्‍वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक.

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्‍तान), क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, ऐविन लुईस, दीपक हूडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्‍डर, रवि बिश्‍नोई, दुष्‍मंथ चमीरा और आवेश खान.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड