IPL 2022, RCB vs SRH Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें आरसीबी और हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार रही है. यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों का काम ज्यादा आसान हो जाता है. यह मैच शाम को होगा तो ओस बड़ी भूमिका जरूर निभाएगी. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.
मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRG) के बीच आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 36वां मैच मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. अंक तालिका में आरसीबी शीर्ष चार टीमों में अपनी जगह लगातार बनाई हुई है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद भी टॉप-4 के बेहद करीब है, वे पांचवें नंबर पर हैं. IPL 2022, KKR vs GT: इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें
आरसीबी ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 18 रन से करारी शिकस्त दी थी. वहीं हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराया था. आज दोनों ही टीमें एक-दूसरे को जीत की पटरी से भटकाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाती हुई नजर आएंगी. दोनों टीमों के बीच अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी है.
बता दें कि इस महामुकाबले में आरसीबी की कमान जहां फाफ डु प्लेसिस के हाथों में है, वहीं हैदराबाद की अगुवाई केन विलियमसन कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार रही है. यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों का काम ज्यादा आसान हो जाता है. यह मैच शाम को होगा तो ओस बड़ी भूमिका जरूर निभाएगी. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी. ब्रेबोर्न स्टेडियम की आउट फील्ड बहुत तेज है तो यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.
संभावित प्लेइंग इलेवन-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, सुयष प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान),राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

