IPL 2022, RCB vs GT Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें आरसीबी और गुजरात मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

फाफ डुप्लेसी की टीम आरसीबी के लिए विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय है. इस सीजन में विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए हैं. आज महत्वपूर्ण मैच में उन्हें रन बनाने होंगे. आईपीएल 2022 में आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही. आरसीबी को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे गुजरात के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है.

आरसीबी बनाम गुजारत (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 67वां मुकाबला आरसीबी (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होगा. आरसीबी मैच जीतकर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत करना चाहेगी. जबकि दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. KKR vs LSG: डिकॉक का आकर्षक शतक, लखनऊ की केकेआर पर रोमांचक जीत

फाफ डुप्लेसी की टीम आरसीबी के लिए विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय है. इस सीजन में विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए हैं. आज महत्वपूर्ण मैच में उन्हें रन बनाने होंगे. आईपीएल 2022 में आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही. आरसीबी को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे गुजरात के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है. इसके अलावा उसे दिल्ली और मुंबई के बीच खेले जाने वाले मैच के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा.

बता दें कि इस महामुकाबले में आरसीबी की कमान जहां फाफ डु प्लेसिस के हाथों में है, वहीं की गुजरात टाइटंस अगुवाई हार्दिक पांड्या कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2 एचडी और स्‍टार स्‍पोर्ट्स हिंदी एचडी नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हाई स्कोरिंग ग्राउंड है. ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है. मैच के दौरान ओस की भूमिका अहम रहती है. मैदान की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड होने के कारण बल्लेबाजों को रन बनाना आसान होता है. इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान नजर आया है. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

संभावित प्लेइंग इलेवन:

आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड.

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड