IPL 2022, RCB vs GT: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 169 रनों का दिया लक्ष्य, हार्दिक पांड्या ने जड़ा शानदार अर्धशतक

20वां ओवर फेंकने आए हर्षल की गेंदों पर दो छक्के सहित 17 रन आए, जिससे गुजरात ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए. कप्तान हार्दिक चार चौक और तीन छक्कों की मदद से 47 गेंदों में 62 रन और राशिद ने एक चौके और दो छक्कों की मदद से 6 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे. अब बैंगलोर को जीतने के लिए 169 रनों बनाने होंगे.

हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) (62 नाबाद) और राशिद खान (Rashid Khan) (19 नाबाद) की धुआंधार पारी की वजह से यहां वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में गुरुवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 169 रनों का लक्ष्य दिया. गुजरात ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए. टीम की ओर से कप्तान हार्दिक और डेविड मिलर (David Miller) ने 47 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी की. बैंगलोर की ओर से जोस हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने दो विकेट चटकाए. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने एक-एक विकेट लिया. IPL 2022, RCB vs GT: हार्दिक पांड्या ने खेली कप्तानी पारी, गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को दिया 169 रनों का लक्ष्य

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत धीमे रही और उन्होंने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 38 रन बनाए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (1) और मैथ्यू वेड (16) जल्द ही पवेलियन लौट गए. वहीं, रिद्धिमान साहा ने कुछ अच्छे शॉट खेले. दूसरे छोर पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनका साथ दिया.

लेकिन साहा (31) बदकिस्मत रहे और रन आउट हो गए.  इसके बाद, कप्तान हार्दिक और डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 14 ओवरों में 100 के पार पहुंचा दिया. इस बीच, दोनों ने मिलकर बैंगलोर के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. लेकिन 17वें ओवर में हसरंगा की गेंद पर मिलर (34) कैच आउट हो गए. इसके साथ ही उनके और कप्तान हार्दिक के बीच 47 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी का अंत हो गया.

वहीं, गुजरात ने 123 रनों पर अपना चौथा विकेट खो दिया. इसके बाद, राहुल तेवतिया (2) भी चलते बने। 17.3 ओवर में गुजरात ने पांच विकेट गंवाकर 132 रन बनाए. 19वें ओवर में कौल की गेंदों पर राशिद खान चौका मारा और फिर सिंगल लिया, जिसके बाद हार्दिक ने चौका मारकर 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया.

20वां ओवर फेंकने आए हर्षल की गेंदों पर दो छक्के सहित 17 रन आए, जिससे गुजरात ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए. कप्तान हार्दिक चार चौक और तीन छक्कों की मदद से 47 गेंदों में 62 रन और राशिद ने एक चौके और दो छक्कों की मदद से 6 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे. अब बैंगलोर को जीतने के लिए 169 रनों बनाने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड