IPL 2022, PBKS vs SRH: पंजाब और हैदराबाद के बीच आज होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड लौट गये हैं. उनकी अनुपस्थिति में टीम के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस मैच में कप्तानी करने वाले हैं. इस सीजन में दोनों टीमों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के अलावा डेथ ओवरों में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले उमरान मलिक, कार्तिकत्यागी, जगदीश सुचित और मार्को यानसेन जैसे गेंदबाज हैं.

पंजाब किंग्‍स (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 70वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी दोनों ही टीमें आज अपने अंतिम मुकाबले में जीत के साथ आईपीएल 2022 को अलविदा कहना चाहेंगी. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती हैं. IPL 2022, PBKS vs SRH Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें पंजाब और हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड लौट गये हैं. उनकी अनुपस्थिति में टीम के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस मैच में कप्तानी करने वाले हैं. इस सीजन में दोनों टीमों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के अलावा डेथ ओवरों में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले उमरान मलिक, कार्तिकत्यागी, जगदीश सुचित और मार्को यानसेन जैसे गेंदबाज हैं.

इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर-

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अभी तक इस टूर्नामेंट में हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है. पिछले मैच में भी अभिषेक ने 39 रन की विस्फोटक पारी खेली थीं. इस सीजन में अभिषेक शर्मा ने अभी तक 13 मैचों में 31 के औसत से 383 रन बना चुके हैं. इस मैच में भी टीम को इनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.

शिखर धवन

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले मुकाबले में सीएसके के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी. इस सीजन में शिखर धवन ने अभी तक 13 मैचों में 421 रन बना चुके हैं. इस मैच में पंजाब की टीम को इनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.

हेड टू हेड

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आंकड़ों को देखें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी लगता है. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल में कुल 19 मैच खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते जबकि पंजाब किंग्स ने महज 6 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों के नतीजों पर गौर करें तो यहां सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच में से तीन मैच जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स ने दो मैच जीते हैं.

कुल मैच: 19

पंजाब किंग्स जीता: 6

सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 13

संभावित प्लेइंग इलेवन:

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, भानुका राजपक्षे.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड