क्रिकेट

IPL 2022 Mega Auction Live Update: यहां जानिए, आईपीएल मेगा ऑक्शन में कौन सा प्लेयर कितने में बिका? किन धुरंधरों को नहीं मिला खरीदार

मेगा ऑक्शन के पहले दिन 160 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सकती है. इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. इसमें से भी अधिकतर खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाएंगे. आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में किया गया हैं.

IPL 2022 Mega Auction Live Update: यहां जानिए, आईपीएल मेगा ऑक्शन में कौन सा प्लेयर कितने में बिका? किन धुरंधरों को नहीं मिला खरीदार
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) का आज पहला दिन है. बेंगलुरु (Bengaluru) के होटल आईटीसी गार्डेनिया में नीलामी का आयोजन हो रहा है. आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हिस्‍सा लेंगी. इस साल लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) लीग से जुड़ रही हैं. आज और कल इन 600 खिलाड़‍ियों के भाग्‍य का फैसला होगा, जिन्‍हें बीसीसीआई (BCCI) ने नीलामी के लिए शॉर्ट लिस्‍ट किया है. IPL 2022 Mega Auction Live Update: आईपीएल नीलामी शुरू, आरसीबी ने हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में खरीदा

मेगा ऑक्शन के पहले दिन 160 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सकती है. इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. इसमें से भी अधिकतर खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाएंगे. आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में किया गया हैं.

बता दें कि आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की बेस प्राइस के आठ स्लैब हैं- 2 करोड़, 1.5 करोड़, 1 करोड़, 75 लाख, 50 लाख, 40 लाख, 30 लाख, 20 लाख हैं. एक फ्रेंचाइजी कम से कम 18 जबकि अधिक से अधिक 25 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है.

सीएसके

अब तक खरीदे गए खिलाड़ी: रॉबिन उथप्पा (2 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), ड्वेन ब्रावो (4.4 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़).

केकेआर

अब तक खरीदे गए खिलाड़ी: पैट कमिंस (7.25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), श्रेयस अय्यर (12..25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), नीतीश राणा (8 करोड़- बेस प्राइस 1 करोड़).

दिल्ली कैपिटल्स

अब तक खरीदे गए खिलाड़ी: डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़)

आरसीबी

अब तक खरीदे गए खिलाड़ी: फाफ डुप्लेसिस (7 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), हर्षल पटेल (10.75 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़).

राजस्थान रॉयल्स

अब तक खरीदे गए खिलाड़ी: रविचंद्रन अश्विन (5 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), शिमरोन हेटमायर (8.5 करोड़- बेस प्राइस 1.5 करोड़), देवदत्त पडिक्कल (7.75 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़).

लखनऊ सुपर जायंट्स

अब तक खरीदे गए खिलाड़ी: क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), मनीष पांडे (4.6 करोड़- बेस प्राइस 1 करोड़), जेसन होल्डर (8.75 करोड़- बेस प्राइस 1.5 करोड़), दीपक हु़ड्डा (5.75 करोड़- बेस प्राइस 75 लाख).

पंजाब किंग्स

अब तक खरीदे गए खिलाड़ी: शिखर धवन (8.25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), कगिसो रबाडा (9.25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़).

गुजरात टाइटंस

अब तक खरीदे गए खिलाड़ी: मोहम्मद शमी (6..25 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़), जेसन (2 करोड़- बेस प्राइस 2 करोड़).

इन धुरंधरों को नहीं मिला खरीदार

डेविड मिलर (1 करोड़ बेस प्राइस), सुरेश रैना (बेस प्राइस 2 करोड़), स्टीव स्मिथ (बेस प्राइस 2 करोड़), शाकिब अल हसन (बेस प्राइस 2 करोड़) को अभी तक किसी भी टीम ने नहीं लिया हैं. उम्मीद हैं कि कल कल इन खिलाड़ियों को कोई न कोई टीम अपनी टीम में ले लें.

बता दें कि मेगा ऑक्शन दोबारा दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू होगा जो नीलामीकर्ता ह्यूज एड्मीड्स के बेहोश होने के बाद रोक दी गई थी. बीसीसीआई के स्‍पोकपर्सन ने कहा कि नीलामीकर्ता की हालत स्थिर है. मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है. इसी बीच लंच ब्रेक भी घोषित कर दिया गया था. बीसीसीआई ने पहले 590 खिलाड़ियों की सूची तैयार की थीं. पर बीसीसीआई ने आईपीएल मेगा ऑक्‍शन से पहले अंतिम सूची में 10 खिलाड़ियों को और जोड़ दिया है. अब आईपीएल ऑक्‍शन में कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. ये 10 खिलाड़ी अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में धमाल मचा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).