How to Download Hotstar & Watch LSG vs GT IPL 2022 Match Live: लखनऊ और गुजरात मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

वानखेड़े की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल सकता है, जिससे उन्‍हें बल्लेबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है. वानखेड़े स्‍टेडियम की पिच पर ओस अहम भूमिका निभाएगी. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. वानखेड़े स्‍टेडियम की बाउंड्री छोटी और तेज है तो यहां बड़ा स्‍कोर बनने की पूरी उम्‍मीद है.

आईपीएल (File Photo)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दो नई टीमों के बीच टक्कर होगी. 15वें सीजन का चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात की अगुआई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करेंगे, जबकि लखनऊ की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं.  IPL 2022, LSG vs GT: लखनऊ और गुजरात के बीच आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर

बता दें कि एंड्रॉइड यूजर हॉटस्टार को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि Disney+ Hotstar एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले अपने स्मार्टफोन में हॉटस्टार एप को दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं. पहला विकल्प है कि प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करें जबकि दूसरा वेब ब्राउजर से हॉटस्टार एपीके डाउनलोड करके और इसे इनस्टॉल करना होगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. आईपीएल 2022 मैच लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं और अन्य खेल आयोजन, फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं. आईपीएल 2022 की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए, आपको एक पैक के साथ सदस्यता लेना पड़ेगा. यूजर्स आईपीएल 2022 के मैच हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

वानखेड़े की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल सकता है, जिससे उन्‍हें बल्लेबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है. वानखेड़े स्‍टेडियम की पिच पर ओस अहम भूमिका निभाएगी. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. वानखेड़े स्‍टेडियम की बाउंड्री छोटी और तेज है तो यहां बड़ा स्‍कोर बनने की पूरी उम्‍मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू