IPL 2022, CSK vs KKR: सीएसके ने केकेआर को दिया 132 रनों का लक्ष्य, धोनी ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

चौथे स्थान पर अंबाती रायडू ने उथप्पा का साथ दिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन तेज गति से रन बनाने के चक्कर में उथप्पा दो चौके और दो छक्कों की मदद से 21 गेंदों में 28 रन बनाकर चक्रवर्ती की गेंद पर चलते बने. जल्द ही रायडू (15) भी रन आउट हो गए, जिससे 8.4 ओवरों में सीएसके ने 52 रनों पर ही चार विकेट खो दिए.

एमएस धोनी (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: उमेश यादव (Umesh Yadav) (2/20) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) (1/23) की शानदार गेंदबाजी के कारण यहां वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में शनिवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के शुरुआती मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 20 ओवरों में 131/5 पर ही रोक दिया, जिससे केकेआर को 132 रनों का लक्ष्य मिला. वहीं एमएस धोनी (MS Dhoni) (50) और कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) (26) के बीच 56 गेंदों में 70 रनों की बेहतरीन नाबाद साझेदारी हुई. केकेआर की आरे से उमेश यादव ने दो विकेट चटकाए. वहीं, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया. IPL 2022, CSK vs KKR: एमएस धोनी ने खेली बेहतरीन पारी, केकेआर को दिया 132 रनों का लक्ष्य

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके को शुरुआती ओवर में ही सलामी बल्लेबाज और पिछले सीजन के ऑरेंज कैप विनर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में झटका लगा, क्योंकि वह बिना खाता खोले ही उमेश की गेंद पर नीतीश राणा को कैच थमा बैठे. इसके बाद, उमेश ने सीएसके को दूसरा झटका दिया, उन्होंने डेवोन कॉनवे (3) को पवेलियन भेज दिया, जिससे सीएसके ने पावरप्ले में 35 रनों पर ही सलामी जोड़ी वापस पवेलियन लौट गई. वहीं, दूसरी तरफ तीसरे नंबर पर आए रॉबिन उथप्पा ने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और कई बड़े शॉट लगाए.

चौथे स्थान पर अंबाती रायडू ने उथप्पा का साथ दिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन तेज गति से रन बनाने के चक्कर में उथप्पा दो चौके और दो छक्कों की मदद से 21 गेंदों में 28 रन बनाकर चक्रवर्ती की गेंद पर चलते बने. जल्द ही रायडू (15) भी रन आउट हो गए, जिससे 8.4 ओवरों में सीएसके ने 52 रनों पर ही चार विकेट खो दिए.

पांचवें नंबर पर कप्तान रवींद्र जडेजा ने लड़खड़ाती पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच शिवम डुबे (3) भी बिना कोई कमाल दिखाए, रसेल की गेंद पर नरेन को कैच थमा बैठे. इस समय तक 11 ओवरों के बाद सीएसके का स्कोर पांच विकेट पर 61 रन था. सातवें नंबर पर आए एमएस धोनी ने कप्तान जडेजा के साथ मिलकर बीच के ओवरों में टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन जोड़े.

दोनों ने मिलकर आखिरी के कुछ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. इस दौरान धोनी ने कुछ बड़े शॉट लगाए, जिससे उन्होंने 30 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं रसेल के आखिरी ओवर में दोनों बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा 18 रन बटोर लिए, जिससे सीएसके का स्कोर 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 131 रन बन गए. वहीं कप्तान जडेजा (26) और धोनी (50) के बीच 56 गेंदों में 70 रनों की नाबाद साझेदारी हुई.

केकेआर को अब यह पहला मुकाबला जीतने के लिए 132 रन बनाने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू