क्रिकेट

IPL 2022: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

इस बार आईपीएल में 10 टीमें खिताबी के लिए आपस में भिड़ेंगी. ऐसे में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. दिल्ली कैपिटल्स को ग्रुप ए में चौथे नंबर पर जगह मिली है. नए नियमों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो मैचों में टकराएगी. डीसी का ग्रुप बी की नंबर चार टीम पंजाब किंग्स के साथ दो बार भिड़ेगी.

IPL 2022: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) को शुरू होने में अब चंद ही घंटे बाकी हैं. आईपीएल का 15वां सीजन और भी ज्यादा शानदार होगा क्योंकि इस बार आईपीएल में 8 नहीं 10 टीमें आईपीएल में दम दिखाने वाली हैं. दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस बार आईपीएल में अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पिछले आईपीएल में दिल्ली की टीम ने क्वालीफायर-2 तक का सफर किया था और केकेआर (KKR) के हाथों शिकस्त के चलते फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी. IPL 2022: खिलाड़ियों और मैचों की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस ने किए सभी इंतजाम, कहा- कोई खतरा नहीं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल के आगाज से पहले अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. पंत ने कहा है कि उनके अंदर इतनी क्षमता नहीं है कि वो एक सीजन में किसी खिलाड़ी को पूरी तरह बदल दें. ऋषभ पंत ने कहा कि टीम में बैलेंस रहना जरूरी हैं. मैं टीम का कप्तान बन गया हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि मुझे हमेशा सीरियस रहना चाहिए. चेंज होने में और सुधार करने में फर्क है. उदाहरण के लिए फिटनेस जरूरी है लेकिन आप सिर्फ इसके बारे में ही नहीं सोच सकते हैं.

ऋषभ पंत ने कहा कि मेरा लक्ष्य टीम को आईपीएल का खिताब जीतना हैं. मैं दो महीने में किसी शख्स को बदल नहीं सकता. आप उसे बेहतर होने के लिए माहौल प्रदान कर सकते हैं लेकिन दो महीने में सुपरहीरो नहीं बना सकते हैं. आप लोगों पर चीजें जबरजस्ती डाल नहीं सकते हैं. मैं केवल प्रोसेस पर ध्यान देना चाहता हूं.

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं. आईपीएल 2021 में दिल्ली की अगुवाई युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने की थी और अब वह एक बार फिर टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आईपीएल 2022 में दिल्ली अपना पहला मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी.

इस बार आईपीएल में 10 टीमें खिताबी के लिए आपस में भिड़ेंगी. ऐसे में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. दिल्ली कैपिटल्स को ग्रुप ए में चौथे नंबर पर जगह मिली है. नए नियमों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो मैचों में टकराएगी. डीसी का ग्रुप बी की नंबर चार टीम पंजाब किंग्स के साथ दो बार भिड़ेगी. वहीं, दिल्ली की ग्रुप बी की बाकी टीमों के साथ एक-एक बार टक्कर होगी.

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, डेविड वॉर्नर, कमलेश नागरकोटी, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेबरमिचेल मार्श, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, टिम सीफर्ट, विकी ओस्तवाल, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश धुल.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).