IPL 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए शुरू की तैयारियां, जमकर की बैटिंग प्रैक्टिस
स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कोच प्रवीण आमरे के साथ पांच दिन पहले ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में आईपीएल के पहले भाग में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई थी. पंत ने अपनी टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से किया और 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज करते हुए 12 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर 1 पर बनीं हुई है.
मुंबई: टीम इंडिया के मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने आईपीएल की तैयारियां शुरू कर दी हैं. आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से खेला जाएगा. श्रेयस तीन महीने बाद बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आए थे. श्रेयस को इस साल मार्च में इंग्लैंड (England) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी. अप्रैल में अय्यर के कंधे की सर्जरी हुई थी. चोट के कारण ही श्रेयस आईपीएल (IPL) के पहले हिस्से में भी नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का कप्तान बनाया गया था. IPL 2021: मुंबई और चेन्नई के बीच शुरू होगा दूसरे हाफ का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल
बता दें कि स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कोच प्रवीण आमरे के साथ पांच दिन पहले ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. इससे पहले प्रवीण आमरे ने पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी पर काम करके उनकी खोई हुई फॉर्म वापस हासिल करने में काफी मदद की थी. इसके बाद वो दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े थे और श्रेयस अय्यर की ट्रेनिंग पर काम कर रहे थे.
श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में आईपीएल के पहले भाग में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई थी. पंत ने अपनी टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से किया और 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज करते हुए 12 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर 1 पर बनीं हुई है.
फिलहाल अय्यर ज्यादातर इंडोर प्रैक्टिस ही कर रहे हैं क्योंकि बाहर जाने की इजाजत नहीं है. श्रेयस अय्यर ने पिछले 5 दिनों में जिस तरह का प्रोग्रेस दिखाया है उसे देखकर लगता है कि यूएई में 19 सितंबर से होने वाले आईपीएल के दूसरे चरण के लिए वो पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे. हाल ही में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए हैं, जिसकी कुछ तीस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

