IPL 2021 SRH vs RCB: दोनों टीम के ये खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल

बता दें कि इन दिनों आईपीएल में रोजाना कई रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. आज इस मुकाबले में दोनों टीमों के धुरंधर धमाल मचाने के लिए मैदान में उतरेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि कौन किसपर पड़ेगा भारी? पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले हर्षल पटेल पर सबकी निगाहें टिकी होगी.

विराट कोहली और डेविड वार्नर (Photo credits: Twitter)

चेन्नई: बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. दोनों के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला हो सकता हैं. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर भरे पड़े हैं. दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है. डेविड वॉर्नर (David Warner) को अपने पहले मैच में केकेकआर (KKR) से मिली शिकस्त के बाद उनकी टीम कमबैक करना चाहेगी. वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व में बैंगलोर ने जीत के साथ अभियान का आगाज किया.  IPL 2021: विराट कोहली ने एबी डी विलियर्स के बांधे तारीफों के पुल, कहीं ये बातें

बता दें कि इन दिनों आईपीएल में रोजाना कई रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. आज इस मुकाबले में दोनों टीमों के धुरंधर धमाल मचाने के लिए मैदान में उतरेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि कौन किसपर पड़ेगा भारी? पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले हर्षल पटेल पर सबकी निगाहें टिकी होगी.

ये खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल

विराट कोहली

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली एक बार आक्रामक बल्लेबाजी करना शुरू कर देते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता हैं. कोहली गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कैसे कोहली विरोधी टीम के गेंदबाजों की क्लास लेते हैं.

एबी डी विलियर्स

एबी डी विलियर्स की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को पहले मैच में करारी शिकस्त दी. दी विलियर्स आरसीबी के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. कप्तान विराट कोहली भी इनकी जमकर तारीफ करते हैं. एबी डी विलियर्स मैच को कभी भी घुमा सकते हैं.

हर्षल पटेल

पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लेकर हर्षल पटेल ने साबित कर दिया कि उनके पास भी काबिलियत भरी पड़ी हैं. इस मैच में फिर एक बार हर्षल पटेल धमाल मचा सकते हैं.

डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. डेविड वार्नर पिछले मैच में जल्दी आउट हो गए पर इस मैच में वो वासपी कर सकते हैं. डेविड वार्नर का बल्ला चल गया तो चेन्नई के इस मैदान में धमाल मच जाएगा.

जॉनी बेयस्टरो

इंग्लैंड के इस तुफानी बल्लेबाल से एसआरएच को काफी उम्मीदें हैं. जॉनी बेयस्टरो भी आज के मैच में धमाल मचा सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट