IPL 2021, CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे आईपीएल के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
IPL 2021, CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे आईपीएल के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, चेन्नई और राजस्थान का आईपीएल के इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला है. दोनों टीमों ने अबतक दो मैच खेले हैं जिसमें एक मुकाबले में जीत और एक मैच में दोनों को हार का सामना करना पड़ा है.
राजस्थान और चेन्नई को इनके पिछले मुकाबले में जीत मिली थी और दोनों टीमें इस मैच में जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी. यह भी पढ़े: IPL 2021 CSK vs RR: मैच से पहले एमएस धोनी एंड कंपनी ने जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो
#IPL2021 राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2021
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मोरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान.
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाटी रायुडू, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम करेन, ड्वेन ब्रावो, शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर।
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

