IPL 2021, PBKS vs RR: अच्छी शुरुआत के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ाई, जीत के लिए पंजाब को मिला 186 रनों का लक्ष्य

यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 49 रनों की शानदार पारी खेली. यशस्वी जायसवाल के अलावा एविन लुईस ने 21 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की बदौलत 36 रन बनाए. युवा बल्लेबाज महिपाल लोमरोड़ ने तूफानी पारी खेली और महज 8 गेंदों में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेली.

पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 32वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टी20 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट हो गई. पंजाब किंग्स को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 186 रन बनाने होंगे. राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने सर्वाधिक 49 रन बनाए. IPL 2021: MS Dhoni के बाद ये धुरंधर बन सकते हैं CSK के अगले कप्तान, क्रिकेट के मैदान में रहा है इनका वर्चस्व

यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 49 रनों की शानदार पारी खेली. यशस्वी जायसवाल के अलावा एविन लुईस ने 21 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की बदौलत 36 रन बनाए. युवा बल्लेबाज महिपाल लोमरोड़ ने तूफानी पारी खेली और महज 17 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली.

लियाम लिविंगस्टोन ने तेजी से खेला और 17 गेंदों में दो चौके 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए. कप्तान संजू सैमसन 4 रन बनाकर ईशान पोरेल का शिकार हुए. राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने भी 4 रन बनाए. राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर मोहम्मद शमी को अपना विकेट थमा बैठे. क्रिस मोरिस भी 5 रन बनाकर शमी का शिकार हुए.

पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 5 विकेट झटके. पंजाब के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को 3 विकेट मिले. इसके अलावा हरप्रीत बरा और ईशान पोरेल को एक-एक सफलता मिली. महिपाल लोमरोर ने दीपक हुड्डा के ओवर में 24 रन ठोके. पंजाब के गेंदबाजों ने कप्तान को काफी निराश किया.

राहुल की अगुवाई में पंजाब ने 8 मैचों से तीन जीते हैं और छह अंकों के साथ अंक तालिक में सातवें स्थान पर है. वहीं, राजस्थान ने 7 मुकाबलों में से तीन मुकाबले जीते हैं और छठे स्थान पर है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान राजस्थान ने 12 मैचों में जीत हासिल की हैं. दूसरी ओर, पंजाब टीम 10 मैचों में बाजी मारने में सफल रही.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी