IPL 2021, KKR vs MI: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने पलटा मैच, दिलाई सीजन की पहली जीत, 10 रनों से हारा केकेआर

राहुल चाहर (4-27) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में एक अप्रत्याशित जीत दर्ज की. मुंबई को 152 रनों पर समटने के बाद कोलकाता की टीम नीतीश राणा (57) और शुभमन गिल (33) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 72 रनों की साझेदारी की बदौलत एक समय आसान जीत की ओर अग्रसर था लेकिन इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर कोलकाता को लक्ष्य से 10 रन पीछे ही रोक दिया.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Facebook)

चेन्नई: राहुल चाहर (4-27) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मंगलवार को यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में एक अप्रत्याशित जीत दर्ज की. मुंबई को 152 रनों पर समटने के बाद कोलकाता की टीम नीतीश राणा (57) और शुभमन गिल (33) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 72 रनों की साझेदारी की बदौलत एक समय आसान जीत की ओर अग्रसर था लेकिन इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर कोलकाता को लक्ष्य से 10 रन पीछे ही रोक दिया. बेन स्टोक्स हाथ में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर

यह इस सीजन में दो बार के चैम्पियन की लगातार यह पहली हार है मुंबई को पहली जीत मिली है. मुंबई को अपने पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों 2 विकेट से हार मिली थी जबकि कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था.

मुंबई की जीत में राहुल के अलावा ट्रेंट बोल्ट (4 ओवर 27 रन दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (4 ओवर 28 रन) और क्रूणाल पांड्या (4 ओवर 13 रन 1 विकेट) का शानदार योगदान रहा. इन सबने 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रनों पर ही रोक दिया. राणा और गिल के अलावा कोलकाता का कोई और बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका.

इससे पहले, आंद्रे रसेल (5/15) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 152 रन पर रोक दिया. मुंबई की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 36 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में ऑलआउट हो गई.

कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 43 रन निकले. नाइट राइडर्स की ओर से रसेल के अलावा पैट कमिंस ने दो विकेट लिए जबकि वरूण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन और प्रसिद्ध कृष्णा के एक-एक विकेट मिला. रसेल ने आईपीएल में पहली बार पांच विकेट चटकाए हैं.

मुंबई की शुरूआती अच्छी नहीं रही और क्विंटन डी कॉक (2) वरूण की गेंद पर आउट होकर पवेलियन चल दिए. डी कॉक ने छह गेंदें खेल दो रन बनाए. पहला झटका लगने के बाद रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार के साथ पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई.

सूर्यकुमार ने इसके साथ ही अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके कुछ देर बाद ही वह शाकिब का शिकार बन आउट हुए. नए बल्लेबाज के रूप में उतरे ईशान किशन (1) को कमिंस ने आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया.

अर्धशतक की ओर बढ़ रहे रोहित को कमिंस ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा. रोहित ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए. इसके बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई और उसने हार्दिक पांड्या (15), कीरोन पोलार्ड (5) और मार्को जानसेन (0) के विकेट 126 के कुल योग पर गंवा दिए.

क्रुणाल पांड्या ने किसी तरह मुंबई का स्कोर 150 तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद रसेल ने कहर बरपाते हुए पहले क्रुणाल को आउट किया. क्रुणाल ने नौ गेंदें पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए. इसके बाद रसेल ने जसप्रीत बुमराह (0) और राहुल चाहर (8) को आउट कर मुंबई की पारी ढेर कर दी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड