IPL 2021: CSK के कप्तान एमएस धोनी के पास आईपीएल 2021 में इन रिकार्ड्स को हासिल करने का बेहतरीन मौका

पिछला सीजन सीएसके और धोनी के लिए सबसे खराब सीजन था. सीएसके ने पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर आ आने के लिए कड़ी मेहनत की थीं. सीएसके का ये सीजन एक बुरे सपने के जैसा था. सीएसके का प्रदर्शन आईपीएल के इतिहास का सबसे बुरा सीजन रहा हैं.

धोनी (Photo Credits-IANS)

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल (IPL) के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. धोनी के आईपीएल में अब तक कई रिकॉर्ड हैं. धोनी ने अपनी कप्तानी में अब तक तीन बार चेन्नई को चैंपियन बनाया है. इस साल भी धोनी कई रिकार्ड्स बना सकते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की शुरुआत 9 अप्रैल से चेन्नई में होगा. IPL 2021: धोनी से पंत तक, जानिए कौन से कप्तान के पास कितना अनुभव

पिछला सीजन सीएसके और धोनी के लिए सबसे खराब सीजन था. सीएसके ने पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर आ आने के लिए कड़ी मेहनत की थीं. सीएसके का ये सीजन एक बुरे सपने के जैसा था. सीएसके का प्रदर्शन आईपीएल के इतिहास का सबसे बुरा सीजन रहा हैं.

धोनी ने भी 14 मैचों में 25 की औसत और 116.27 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 200 रन बनाए. बता दें कि धोनी का ये प्रदर्शन 13 वर्षों में रन और औसत के मामले में उनका सबसे खराब रहा हैं. स्ट्राइक रेट के मामले में, 2017 के बाद यह उनका दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन था. पर इस साल सीएसके कमबैक करना चाहेगी. धोनी भी फॉर्म में आकर कुछ बढ़िया करना चाहेंगे. इस साल धोनी कई रिकार्ड्स को हासिल कर सकते हैं.

उन रिकार्ड्स पर एक नजर

एमएस धोनी सिर्फ 2 और विकेट की जरुरत हैं अपने आईपीएल में 150 विकेटकीपिंग द्वारा आउट करने के लिए, ऐसा करने वाले वह पहले विकेटकीपर होंगे.

एमएस धोनी आगामी सत्र में 179 रन बनाते हैं तो वह 7000 टी20 रन पूरे कर लेंगे.

200 छक्के मारने में वो सिर्फ 4 छक्के दूर हैं. इन 4 और छक्कों के साथ एमएस धोनी IPL में CSK के लिए खेलते हुए 200 छक्के पूरे करेंगे.

धोनी के पास अधिक स्थिरता और बल्लेबाजी विभाग के साथ एक बेहतर टीम है. सुरेश रैना के वापसी के बाद टीम और मजबूत हो गई हैं. सीएसके की टीम जोरों-शोरों से अभ्यास में जुटी हैं. सीएसके का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ 10 अप्रैल को होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड